{"_id":"6a62f0cbd1d6618164008581","slug":"video-98-congress-leaders-including-the-district-president-and-metropolitan-president-were-detained-and-released-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सहित 98 कांग्रेसी हिरासत में, रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सहित 98 कांग्रेसी हिरासत में, रिहा
छात्रों के आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को 98 समर्थकों के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही कई नेताओं को घर में नजरबंद कर दियाा। शाम होने पर पुलिस ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने बताया कि वह दिल्ली में छात्रों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुधवार की सुबह समर्थकों के साथ जाने की तैयारी में थे। इस मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर लिया। आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर पुलिस ने घरों के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। तमाम बाधाओं के बावजूद कार्यकर्ता घरों से निकलकर उनके नेतृत्व में शांतिपूर्वक पैदल मार्च करते हुए बुधबाजार से निकल रहे थे। इसी समय पुलिस ने उनके साथ 38 समर्थकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बुध बाजार चौकी में चार घंटे तक बैठाए रखा। जिला महासचिव मोहम्मद अयाज़, ठाकुरद्वारा नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी पुलिस की निगरानी से बचते हुए शहर में आए। प्रदर्शन एवं मार्च में शमीम चौधरी,अब्दुल्लाह अंसारी, मुहम्मद दीन, नाज़िम गांधी, राजेन्द्र वाल्मीकि, पार्षद कमर सलीम, शमीम चौधरी, पूनम कश्यप, अशरफ चौधरी, इकराम अली, नदीम, आज़म खान, अजय गोपाल रस्तोगी, रूमा, माया, काजल, पलक, अरविंद, ज्योति कश्यप, सचिन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। इधर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम कुरैशी ने बताया कि वह देशव्यापी आह्वान पर तानाशाही, बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उनको बलपूर्वक रोककर गलशहीद थाने में बैठा लिया। उनके साथ 60 समर्थक भी मौजूद थे। इस दौरान उपाध्यक्ष हाजी नज़ाकत अंसारी, रेहान पाशा, मुशाहिद चौधरी, असद मौलाई, नदीम उद्दीन पार्षद, हाजी वसीम पार्षद, शमशेर पार्षद, रिजवान रईस, नदीम उर्फ गुड्डन, हाजी राशिद, हाजी क़ासिम, राजा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
पूर्व जिलाध्यक्ष भी हुए नजरबंद
पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि दिल्ली जाने की सूचना पर यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अरमान खुर्शीद, अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन अफजल साबरी, अनूप दूबे, शकील चौधरी, पार्षद मो.जुनैद को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। इधर अगवानपुर में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दानिश सैफी को भी पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।