बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Police Arrest Two Main Drug Suppliers, 75 Interstate Drug Networks Busted in 2026

Shimla Crime: शिमला पुलिस का अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, दो मामलों में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:21 AM IST
Shimla Police Arrest Two Main Drug Suppliers, 75 Interstate Drug Networks Busted in 2026
जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बैकवर्ड लिंकेज के जरिए अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पहले मामले में 15 जुलाई 2026 को थाना सदर शिमला में दर्ज एफआईआर संख्या 87/2026 के तहत स्पेशल सेल ने शिमला के एक होटल में छापेमारी कर सागर सिंह (19), आकाश (18) और अंकित कुमार (23) को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से करीब 21 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन का डिजिटल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और ऑनलाइन लेन-देन की जांच की। इससे पता चला कि तीनों आरोपियों ने हेरोइन लुधियाना निवासी साहिल शर्मा (26) से खरीदी थी। ऑनलाइन भुगतान, मोबाइल बातचीत और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने लुधियाना में दबिश देकर 18 जुलाई को साहिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। दूसरे मामले में 20 जुलाई 2026 को थाना चिड़गांव में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में अमृतसर निवासी मनिन्दर सिंह (23) के कब्जे से 16 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह नशा अमृतसर निवासी सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल से खरीदा था। इसके बाद पुलिस टीम अमृतसर पहुंची और तकनीकी साक्ष्यों तथा आरोपी की निशानदेही के आधार पर सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन में वही नंबर सक्रिय मिला, जिसकी पुष्टि कॉल डिटेल रिकॉर्ड से भी हुई। इसके आधार पर उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया। शिमला पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में नशा तस्करी के खिलाफ बैकवर्ड लिंकेज पर की गई कार्रवाई पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे प्रभावी रही है। इस वर्ष अब तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और केरल सहित विभिन्न राज्यों से 59 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि 75 अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं। तुलनात्मक रूप से वर्ष 2025 की इसी अवधि में 7 मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी और 4 नेटवर्क ध्वस्त किए गए थे, जबकि 2024 में 7 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार कर 2 नेटवर्क तोड़े गए थे। पुलिस का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल नशे के साथ पकड़े गए आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा तस्करी की पूरी श्रृंखला को तोड़कर उसके मुख्य संचालकों तक पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, मेदांता में मिले नड्डा और जितेंद्र सिंह

24 Jul 2026

कानपुर: विधायक सांगा ने गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

23 Jul 2026

कानपुर: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हुए परेशान, घंटों करना पड़ा इंतजार

23 Jul 2026

आम से भरे ऑटो में लगी भीषण आग, हादसा होने से बचा

23 Jul 2026

Meerut: स्टाइपेंड बढ़ाने को इंटर्न चिकित्सकों ने मेडिकल में निकाला मार्च

23 Jul 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में सेक्टर-76 बीपीटीपी कॉलोनी वी ब्लॉक में लावारिस पशुओं का आतंक

23 Jul 2026

फरीदाबाद में प्लॉटेड कॉलोनियों के हैंडओवर पर मंथन

23 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: स्टाइपेंड बढ़ाने को इंटर्न चिकित्सकों ने मेडिकल में निकाला मार्च

23 Jul 2026

नोएडा में गेझा तिलपताबाद और भंगेल गांव के करीब एक दर्जन खसरा संख्या पर लगी रोक

23 Jul 2026

फरीदाबाद के सेक्टर 15 में खुला पड़ा सीवर का मैनहोल

23 Jul 2026

फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय कबड्डी का आयोजन

23 Jul 2026

नूंह में स्कूलों में पहुंचे डीसी अखिल पिलानी, बच्चों से किया संवाद

23 Jul 2026

ग्रेटर नोएडा में लॉन टेनिस और शूटिंग में आज होंगे सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले

23 Jul 2026

फरीदाबाद ब्लॉक स्तरीय अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

23 Jul 2026

नगर निगम फरीदाबाद ने बकाया संपत्ति कर वसूली अभियान चलाया

23 Jul 2026

फरीदाबाद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का शुक्रवार को अंतिम दिन

23 Jul 2026

Meerut: मकोका के आरोपी व जमानती के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

23 Jul 2026

गाजियाबाद में अवैध कॉलोनियों पर चला जीडीए का बुलडोजर, दो स्थानों पर 13,500 वर्गमीटर में हो रही थी विकसित

23 Jul 2026

कानपुर: 48 घंटे से हाउस अरेस्ट कांग्रेस नेता विकास ने खुद को जंजीरों से जकड़ा, संदीप ने तोड़ा घेरा

23 Jul 2026

Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा में गिरे बोल्डर की चपेट में आकर खाई में गिरा मजदूर, ऐसे निकाला

23 Jul 2026

Damoh News: गर्भवती को समय पर नहीं मिली 108 एंबुलेंस, शासन ने सेवा एजेंसी पर लगाया 2.35 लाख का जुर्माना

23 Jul 2026

Meerut: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छीना पुतला

23 Jul 2026

Meerut: पारिवारिक सभा में भजन संध्या पर झूमे रोटेरियन

23 Jul 2026

Video: सुरक्षा दीवार न होने से नाले में गिरा बाइक सवार, बड़ा हादसा टला

23 Jul 2026

Video मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, सीडीओ ने अभ्यर्थियों को दिए सफलता के मंत्र

23 Jul 2026

कोलियां अड्डा बना राजनीतिक अखाड़ा, बाढ़ पीड़ितों का दर्द कोई नहीं समझ रहा

सीडीओ को चार विद्यालयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां, प्रधानाचार्य को नोटिस

23 Jul 2026

खैर में दबंगों ने व्यापारी को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

23 Jul 2026

Shivpuri News: शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो मासूमों समेत 25 मवेशियों की मौत, विजयपुरा गांव में मातम

23 Jul 2026

32 दिन बाद ओवरब्रिज पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू

23 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed