Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm sukhvinder singh sukhu govardhan vishwakarma puja oak over

हिमाचल: ओक ओवर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की गोवर्धन और विश्वकर्मा पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Mon, 09 Nov 2026 01:24 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 09 Nov 2026 01:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला के ओक ओवर में गोवर्धन और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण, श्रम और तकनीक के महत्व का संदेश भी दिया।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu govardhan vishwakarma puja oak over
ओक ओवर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दीपावली पर्व के बाद गोवर्धन पूजा और भगवान विश्वकर्मा की आराधना के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों देवताओं की पूजा कर हिमाचल प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर उन्नति की कामना की।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने इस पर्व को प्रकृति के प्रति सम्मान और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन




वहीं, भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के माध्यम से उन्होंने निर्माण, शिल्प, तकनीक और श्रम से जुड़े कार्यों के महत्व को भी दर्शाया। विश्वकर्मा पूजा को मेहनतकश लोगों, कारीगरों और तकनीकी कार्यों से जुड़े वर्गों के योगदान के सम्मान का अवसर माना जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed