Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Dispute erupts again in Fatehabad over construction of disposal tank Christian community halts work
{"_id":"6a62ebf750f4243002047453","slug":"video-dispute-erupts-again-in-fatehabad-over-construction-of-disposal-tank-christian-community-halts-work-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में डिस्पोजल टैंक निर्माण को लेकर फिर विवाद, ईसाई समुदाय ने कब्रिस्तान की जमीन बताकर रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में डिस्पोजल टैंक निर्माण को लेकर फिर विवाद, ईसाई समुदाय ने कब्रिस्तान की जमीन बताकर रुकवाया काम
शहर के स्वामी नगर में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत डिस्पोजल टैंक के निर्माण को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान वीरवार शाम को ईसाई समुदाय के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमीन को कब्रिस्तान की जगह बताते हुए काम रुकवा दिया। इसके बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर स्वामी नगर के पार्षद ज्ञान सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध जताया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि डिस्पोजल टैंक के निर्माण के लिए संबंधित विभाग की ओर से अलग जगह निर्धारित की गई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य को कब्रिस्तान की जमीन से जोड़कर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। लोगों का कहना था कि जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह कब्रिस्तान की जगह नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
पार्षद ज्ञान सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष को जमीन को लेकर आपत्ति है तो प्रशासन मौके की पैमाइश और रिकॉर्ड की जांच करवाकर विवाद का समाधान करे। वहीं, ईसाई समुदाय के लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर काम किया जा रहा है, वह कब्रिस्तान की भूमि है। इसी कारण उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।