Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Ratia Bar Association strongly condemned lathi-charge on students in Delhi and demanded impartial inquiry from President
{"_id":"6a632234d9e30836590923da","slug":"video-ratia-bar-association-strongly-condemned-lathi-charge-on-students-in-delhi-and-demanded-impartial-inquiry-from-president-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन रतिया ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन रतिया ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग
बार एसोसिएशन रतिया ने दिल्ली में शैक्षणिक मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा की है और बार प्रांगण में धरना देकर दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और लाठीचार्ज पर
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए इस घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन भी किया प्रदर्शन का नेतृत्व बार प्रधान वेद प्रकाश कंबोज ने किया व संचालन सचिव विक्रम कंबोज द्वारा किया गया।
प्रदर्शन में मौजूद वकीलों ने कहा कि 20 जुलाई 2026 को दिल्ली में संसद की ओर मार्च कर रहे देशभर के छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज और अत्यधिक बल प्रयोग की कड़ी आलोचना की गई।
बार एसोसिएशन ने इस पूरी घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व ग्रह मंत्री अमित शाह के तुरंत इस्तीफे की मांग उठाई गई है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में छात्रों और नागरिकों को अपनी समस्याओं एवं मांगों को सरकार के समक्ष शांतिपूर्वक रखने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के खिलाफ है।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन रतिया उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह गिल, सचिव वित्त सचिव राधेश्याम मशाल और संयुक्त सचिव रविंदर सिंह खाई सहित रतिया रतिया बार के अन्य वकील मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।