Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Bar Association submits memorandum in Tohana, Fatehabad; protests against police brutality and the NEET issue.
{"_id":"6a6316af40d6e3d6f708f51e","slug":"video-bar-association-submits-memorandum-in-tohana-fatehabad-protests-against-police-brutality-and-the-neet-issue-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, पुलिस बर्बरता और नीट मुद्दे पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, पुलिस बर्बरता और नीट मुद्दे पर जताया विरोध
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम आकाश को ज्ञापन सौंपकर 20 तारीख को संसद घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की। साथ ही नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर भी सरकार से मांगें रखीं।
बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेश गिल के नेतृत्व में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। गिल ने कहा, "20 तारीख को संसद घेराव के दौरान पुलिस और फोर्स ने आंदोलनकारियों के साथ जो बर्बरता की, उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो आए हैं उसमें लड़कियों पर भी डंडे बरसाए गए। यह निंदनीय है।"
उन्होंने नीट परीक्षा का मुद्दा भी उठाया। गिल बोले, "एनटीए अगर पेपर लीक और गड़बड़ी रोकने में नाकाम है तो सरकार को इसकी जिम्मेदारी किसी दूसरी संस्था को देनी चाहिए। छात्रों की मांग जायज है। सरकार को उनकी बात सुनकर समाधान निकालना चाहिए।"
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।