{"_id":"6af5b27a5d1750118208fab4","slug":"accused-who-attempted-theft-by-uprooting-an-atm-granted-bai-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163806-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एटीएम उखाड़कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एटीएम उखाड़कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को मिली जमानत
विज्ञापन
- कुंडली थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन चोरी करने के प्रयास का है आरोप
- पहली जमानत याचिका 21 सितंबर को हो चुकी है खारिज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन उखाड़कर चोरी का प्रयास करने के आरोपी मुरसलीन उर्फ सुंडा को अदालत से जमानत मिल गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह ने आरोपी की दूसरी नियमित जमानत याचिका स्वीकार कर ली है।
अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपी एटीएम चोरी नहीं कर सके थे। शिकायत गौरव के बयान पर दर्ज की गई थी। आरोपियों पर तोड़फोड़ करने, अवैध रूप से प्रवेश करने और एटीएम चोरी करने का प्रयास करने के आरोप रहे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है। शिकायत में उसका नाम नहीं था और सहआरोपी के खुलासे के आधार पर उसे मामले में शामिल किया गया।
आरोपी 23 अगस्त से हिरासत में है। बचाव पक्ष ने यह भी बताया कि सहआरोपी अंकुर को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। सरकारी अधिवक्ताओं ने कहा कि मामला गंभीर प्रकृति का है। वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है और बैंक से इसकी फुटेज प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी के बाहर आने पर गवाहों को प्रभावित करने की आशंका है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि एटीएम चोरी करने का प्रयास सफल नहीं हुआ था। जांच पूरी हो चुकी है और मामला मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचारणीय है। है। अदालत ने आरोपी की दूसरी नियमित जमानत याचिका स्वीकार कर ली। उसे 50 हजार रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि के एक जमानती की शर्त पर रिहा करने के आदेश दिए गए।