{"_id":"6a62f051c92fecf6d2047873","slug":"video-yapa-ma-eka-jal-aisa-bha-bmara-kathha-para-ta-bcaca-tha-ghata-pathal-calkara-pahacata-sakal-naha-ha-raha-yavao-ka-rashata-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक जिला ऐसा भी, बीमार कंधों पर तो बच्चे दो घंटे पैदल चलकर पहुंचते स्कूल, नहीं हो रहे युवाओं के रिश्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक जिला ऐसा भी, बीमार कंधों पर तो बच्चे दो घंटे पैदल चलकर पहुंचते स्कूल, नहीं हो रहे युवाओं के रिश्ते
अंबेडकरनगर में गांव-गांव विकास की तस्वीरें दिखाई जाती हैं, करोड़ों की योजनाओं का दावा होता है, लेकिन भियांव विकासखंड का लखमीपुर पूर्व का करमुल्लाहपुर गांव आज भी एक पुल के लिए तरस रहा है। तीन तरफ से तमसा नदी से घिरे इस गांव में बरसात आते ही जिंदगी जैसे ठहर जाती है। नदी उफनती है तो गांव जाने वाला लकड़ी का पुल डूबकर टूट जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई रुक जाती है, गर्भवती महिलाओं की सांसें अटक जाती हैं। बीमारों की जिंदगी भगवान भरोसे हो जाती है और युवाओं के सपने भी नदी की धारा में बह जाते हैं।
करमुल्लाहपुर के लोगों ने मजबूरी को ही व्यवस्था बना लिया है। हर साल ग्रामीण चंदा जुटाकर तमसा नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल तैयार करते हैं। इसमें 15 से 20 हजार रुपये का खर्च भी आता है। बरसात बढ़ते ही वही पुल जर्जर होकर टूट जाता है या नदी में समा जाता है। इस बार भी पुल से पांच लोग नदी में गिरकर घायल हो गए। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन किसी जिम्मेदार की संवेदनाएं नहीं जागीं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के आवागमन के लिए नावें मुहैया करा दी गई हैं। इन नावों पर सफर करना भी किसी जोखिम से कम नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।