{"_id":"6a62eae910c29e0d2c07dda3","slug":"video-taiita-vashashha-parakashha-ka-aathasha-ka-btha-bha-abdakaranagara-ma-shakashhaka-ka-narajaga-brakarara-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"टीईटी विशेष परीक्षा के आदेश के बाद भी अंबेडकरनगर में शिक्षकों की नाराजगी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी विशेष परीक्षा के आदेश के बाद भी अंबेडकरनगर में शिक्षकों की नाराजगी बरकरार
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने की तैयारी शुरू कर दी है, जिन्होंने अब तक टीईटी उत्तीर्ण नहीं की है। शासन के इस फैसले का अंबेडकरनगर में गैर-टीईटी शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई थी, जब टीईटी अनिवार्य नहीं थी, इसलिए वर्षों बाद इस शर्त को लागू करना न्यायसंगत नहीं है।
जिले से गैर-टीईटी शिक्षकों का पूरा ब्योरा पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। यह जानकारी गूगल फॉर्म के माध्यम से संकलित की गई थी। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि हाल में आयोजित टीईटी परीक्षा से पहले जिले में प्राथमिक विद्यालयों में 4,134 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1,707 शिक्षक कार्यरत थे। इनमें 2,088 शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक टीईटी उत्तीर्ण नहीं की है। इन सभी का विवरण शासन को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई टीईटी परीक्षा का परिणाम आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि इनमें से कितने शिक्षक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।
शिक्षक जितेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि टीईटी का नियम जबरन थोपा जा रहा है। हम करीब 20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। वर्ष 2004 से पहले तत्कालीन नियमावली के तहत नियुक्त शिक्षकों पर अब टीईटी की अनिवार्यता लागू करना प्राकृतिक न्याय और विधिक सिद्धांतों के विपरीत है।
अशोक कुमार यादव ने कहा कि 52 वर्ष की उम्र में टीईटी परीक्षा देना हमारे लिए कठिन है। केंद्र सरकार को अध्यादेश लाकर सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देनी चाहिए और उनके लंबे शैक्षणिक अनुभव को ही पात्रता का आधार माना जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।