भाईदूज की बधाई होगी खास: एआई से बनाएं भाई-बहन की खूबसूरत तस्वीर, क्या है तरीका? जानें दो शानदार प्रॉम्प्ट्स
देश के कई हिस्सों में आज भाईदूज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर अगर आप भी अपने भाई या बहन के साथ सोशल मीडिया पर कोई खूबसूरत और सबसे अलग तस्वीर साझा करना चाहते हैं, तो एआई आपकी मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप अपनी साधारण तस्वीर को भी त्योहार के रंग में ढाल सकते हैं। इसके लिए बस सही प्रॉम्प्ट डालना होगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही शानदार एआई फोटो प्रॉम्प्ट्स, जिनसे आपकी तस्वीर को मिलेगा खास अंदाज...
विस्तार
भाईदूज पर अगर आप अपने भाई या बहन को कुछ खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो एआई की मदद से मुफ्त में अपनी खूबसूरत तस्वीर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी फोटो एडिटिंग एप की जरूरत नहीं होगी। बस गूगल जेमिनी, चैटजीपीटी और माइक्रोसॉफ्ट कैपिलॉ जैसे एआई टूल्स पर कुछ खास प्रॉम्प्ट की मदद से भाई-बहन की तस्वीर को त्योहार के रंग में ढाल सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही दो शानदार प्रॉम्प्ट बता रहे हैं, जिन्हें कॉपी करके इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोटो बनाने के लिए किन प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करें?
एआई से तस्वीर बनवाने के लिए आप अपनी और भाई या बहन की फोटो अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट को कॉपी करके एआई टूल में पेस्ट करें।
1. ट्रेडिशनल तिलक सेरेमनी प्रॉम्प्ट
अगर आप भाईदूज के पारंपरिक माहौल वाली तस्वीर बनाना चाहते हैं, तो यह प्रॉम्प्ट इस्तेमाल कर सकते हैं।
"A realistic and heartwarming Bhai Dooj festival moment. An Indian sister in an elegant red silk saree applying tilak on her brother's forehead, and the brother wearing a cream kurta. Warm late-afternoon sunlight coming through the window, decorative brass thali with diya, sweets, and coconut on the wooden table. Keep both faces natural and realistic, soft festive lighting, 8k resolution, photorealistic."
2. रॉयल एथनिक लुक प्रॉम्प्ट
अगर आप भाई-बहन की तस्वीर को रॉयल और पारंपरिक अंदाज देना चाहते हैं, तो इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें।
"A royal and timeless Bhai Dooj brother-sister portrait in a traditionally decorated Indian living room with marigold flowers and glowing diyas. The sister wearing a beautifully embroidered royal blue ethnic suit with traditional jewelry, and the brother wearing a matching sherwani. Smiling happily, warm ambient lighting, highly detailed, photorealistic."
एआई से तस्वीर कैसे बनाएं?
- सबसे पहले गूगल जेमिनी या चैटजीपीटी की वेबसाइट या एप खोलें और अपना अकाउंट लॉग इन करें।
- अपनी असली तस्वीर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो अपलोड इमेज विकल्प से फोटो अपलोड करें।
- ऊपर दिए गए पसंदीदा प्रॉम्प्ट को कॉपी करके चैट बॉक्स में पेस्ट करें।
- चेहरे की समानता बनाए रखने के लिए प्रॉम्प्ट में यह निर्देश भी जोड़ें कि Keep the original facial identity and features unchanged.
- अब एआई टूल को तस्वीर बनाने के लिए कहें। तस्वीर तैयार होने के बाद उसे सेव कर सकते हैं।
- ध्यान दें कि AI से बनी तस्वीर में चेहरा या अन्य बारीकियां मूल फोटो से अलग हो सकती हैं। बेहतर नतीजे के लिए साफ और अच्छी रोशनी वाली तस्वीर अपलोड करें।