Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Apple Releases iOS 27.2.1 Update With Security Fixes, Patches Multiple iPhone, iPad Vulnerabilities

एपल ने जारी किया नया iOS 27.2.1 अपडेट: अब किन खतरों से मिलेगी आईफोन को सुरक्षा? जानें फोन अपडेट करने का तरीका

Tue, 10 Nov 2026 05:13 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 10 Nov 2026 05:13 PM IST
सार

एपल ने आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27.2.1 और iPadOS 27.2.1 जारी किया है। यह अपडेट खास तौर पर डिवाइस की सुरक्षा मजबूत करने के लिए लाया गया है। इसमें कई सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। आइए जानते हैं कि नए सिक्योरिटी पैच के जरिए किन समस्याओं को दूर किया गया है। 
 

विज्ञापन
Apple Releases iOS 27.2.1 Update With Security Fixes, Patches Multiple iPhone, iPad Vulnerabilities
एपल यूजर्स के लिए iOS 27.2.1 अपडेट जारी - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

एपल यूजर्स के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी हो चुका है। कंपनी के सिक्योरिटी अपडेट नोट्स के अनुसार, इसमें कई सुरक्षा कमजोरियों जैसे एयरप्ले, ब्लूटूथ, संदेश, एप इंटेंट्स, कोरयूटिल्स और ब्रॉटली को ठीक किया गया है। 

विज्ञापन

इस अपडेट का मुख्य उद्देश्य डिवाइस को संभावित साइबर हमलों से सुरक्षित करना है। कंपनी ने अलग-अलग कमजोरियों के लिए CVE-ID भी जारी किए हैं, ताकि उनकी पहचान और जानकारी रखी जा सके।
विज्ञापन


Apple iOS 27.2.1 में किन समस्याओं को ठीक किया गया है?

1. एयरप्ले की सुरक्षा में सुधार
एपल ने एयरप्ले से जुड़ी एक सुरक्षा कमजोरी को ठीक किया है। इसके कारण ब्लूटूथ रेंज में मौजूद हमलावर पेयरिंग कोड डालने की कोशिशों पर लगाई गई सीमा को बायपास कर सकता था। कंपनी ने बेहतर स्टेट मैनेजमेंट के जरिए इस लॉजिकल समस्या को ठीक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. एप इंटेंट्स की खामी हुई ठीक
इस अपडेट में एप इंटेंट्स से जुड़ी एक ऑथराइजेशन समस्या को भी ठीक किया गया है। इस कमजोरी की वजह से कोई एप यूजर के संवेदनशील डेटा तक पहुंचने में सक्षम हो सकता था। एपल  ने बेहतर स्टेट मैनेजमेंट के जरिए इस समस्या का समाधान किया है।

3. ब्लूटूथ की सुरक्षा हुई मजबूत
ब्लूटूथ से जुड़ी एक कमजोरी के कारण ब्लूटूथ रेंज में मौजूद हमलावर डिवाइस की प्रोसेस मेमोरी को नुकसान पहुंचा सकता था। इसीलिए एपल ने बेहतर मेमोरी मैनेजमेंट के जरिए यूज-आफ्टर-फ्री से जुड़ी इस समस्या को ठीक किया है।

4. ब्रॉटली में भी सुरक्षा खामी ठीक
ब्रॉटली से जुड़ी कमजोरी की वजह से खास तरीके से तैयार किए गए दुर्भावनापूर्ण इनपुट को प्रोसेस करने पर मेमोरी करप्शन हो सकता था। एपल ने बेहतर इनपुट वैलिडेशन के जरिए आउट-ऑफ-बाउंड राइटिंग से जुड़ी इस समस्या को ठीक किया है।

5. कोरयूटिल्स में दो सुरक्षा कमजोरियां ठीक

  • एपल ने कोरयूटिल्स से  जुड़ी दो अलग-अलग सुरक्षा समस्याओं को भी ठीक किया है। इसमें पहले कमजोरी की वजह से ब्लूटूथ डिवाइस यूजर की अनुमति के बिना पेयरिंग स्थापित कर सकता था। कंपनी ने बेहतर जांच के जरिए इसे ठीक किया है।
  • दूसरी कमजोरी की वजह से ब्लूटूथ रेंज में मौजूद हमलावर पेयरिंग कोड की कोशिशों पर लगी सीमा को बायपास करके यूजर के हस्तक्षेप के बिना डिवाइस से पेयरिंग कर सकता था।


6. आईमैसेज की दो सुरक्षा खामियां हुईं ठीक
साथ ही एपल ने मैसेजेस एप में भी दो कमजोरियों को ठीक किया है।

  • पहली समस्या के कारण कोई रिमोट हमलावर आईमैसेज ग्रुप चैट में शामिल होकर उसके मैसेज प्राप्त कर सकता था। कंपनी ने बेहतर वेरिफिकेशन के जरिए इस ऑथराइजेशन समस्या को ठीक किया है।
  • दूसरी कमजोरी की वजह से आईमैसेज ग्रुप में जोड़ा गया कोई यूजर ग्रुप में शामिल होने से पहले भेजे गए मैसेज भी देख सकता था। एपल ने कमजोर कोड हटाकर इस समस्या का समाधान किया है।


7. एयरप्ले पेयरिंग से जुड़ी एक और समस्या
एपल ने एयरप्ले  पेयरिंग कोड से जुड़ी एक अन्य कमजोरी का भी जिक्र किया है। इसके कारण एक ही नेटवर्क पर मौजूद हमलावर पेयरिंग कोड डालने की कोशिशों पर लगाई गई सीमा को बायपास कर सकता था। कंपनी ने इस समस्या के लिए भी सुरक्षा सुधार जारी किए हैं।



किन आईफोन और आईपैड मॉडल को मिलेगा अपडेट?
एपल के अनुसार, आईओएस 27.2.1 और आईपैड ओएस 27.2.1 इन डिवाइसों के लिए उपलब्ध हो सकता है।

  • आईफोन 11 और इसके बाद के मॉडल।
  • आईपैड प्रो12.9-इंच (चौथी पीढ़ी और बाद के मॉडल)।
  • आईपैड प्रो 11-इंच (दूसरी पीढ़ी और बाद के मॉडल)।
  • आईपैड एयर (चौथी पीढ़ी और बाद के मॉडल)।
  • आईपैड (नौवीं पीढ़ी और बाद के मॉडल)।
  • आईपैड मिनी (छठी पीढ़ी और बाद के मॉडल)।

यूजर कैसे इंस्टॉल करें नया अपडेट?
अगर आपका डिवाइस इस अपडेट को सपोर्ट करता है तो इसे इंस्टॉल करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने आईफोन या आईपैड की सेटिंग्स में जांए।
  • अब जनरल विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें।
  • उपलब्ध अपडेट दिखाई देने पर डाउनलोड एंड इंस्टॉल पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करके इंस्टॉलेशन पूरा करें।
  • अपडेट इंस्टॉल करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप रखें और डिवाइस को Wi-Fi से कनेक्ट करें। पर्याप्त बैटरी या चार्जिंग की व्यवस्था भी रखें।

एपल ने सुरक्षा खामियों की जानकारी पर क्या कहा?

  • कंपनी का कहना है कि यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी किसी सुरक्षा समस्या की जांच पूरी होने और जरूरी पैच या रिलीज उपलब्ध होने तक उसके बारे में जानकारी साझा, चर्चा या पुष्टि नहीं करती है।
  • एपल अपने सिक्योरिटी दस्तावेजों में कमजोरियों की पहचान के लिए CVE-ID का इस्तेमाल करती है। यूजर्स एपल के सिक्योरिटी रीलीजेस और एपल प्रोडक्ट सिक्योरिटी पेज पर सुरक्षा अपडेट से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed