{"_id":"6af3ac59db5d0a82560f47c8","slug":"nvidia-faces-succession-challenges-as-questions-rise-over-jensen-huang-s-future-leadership-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनवीडिया के भविष्य पर संकट: जेनसन हुआंग के बाद कौन करेगा राज? उत्तराधिकार का उठने लगा सवाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एनवीडिया के भविष्य पर संकट: जेनसन हुआंग के बाद कौन करेगा राज? उत्तराधिकार का उठने लगा सवाल
Wed, 11 Nov 2026 05:14 AM IST
राकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन।
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:14 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
एनवीडिया चिप
- फोटो :
adobestock
विस्तार
दुनिया की दिग्गज एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सामने नेतृत्व और भविष्य को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े कथित विवादों की जांच के बीच कंपनी की उत्तराधिकार योजना पर सवाल उठने लगे हैं। बोर्ड ने फिलहाल हुआंग को पद से हटाने की जरूरत से इन्कार करते हुए उन पर भरोसा जताया है। इस घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि कंपनी का नेतृत्व काफी हद तक एक ही व्यक्ति पर निर्भर है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि हुआंग (63) के हटने की स्थिति में कंपनी कौन संभालेगा?एनवीडिया की कारोबारी रणनीति, वैश्विक पहचान व तकनीकी नेतृत्व में हुआंग की मुख्य भूमिका है। 1993 में कंपनी की स्थापना के बाद उन्होंने इसे सबसे मूल्यवान कंपनियों में शुमार कराया। हुआंग एनवीडिया के प्रमुख सार्वजनिक चेहरे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत वैश्विक नेताओं व तकनीकी कंपनी प्रमुखों से उनके संबंध एनवीडिया के लिए रणनीतिक रूप से अहम रहे हैं।
उत्तराधिकारी की कमी बड़ी चिंता
निवेश अनुसंधान कंपनी मेलियस रिसर्च के विश्लेषकों ने उत्तराधिकारी की कमी को एनवीडिया की सबसे बड़ी कमजोरियों में शामिल किया है। स्टेसी रैगसन के मुताबिक, कंपनी की पहचान हुआंग से इतनी गहराई से जुड़ी है कि उनके बिना नेतृत्व की कल्पना आसान नहीं है।
हुआंग जैसा चेहरा नहीं : एनवीडिया में सीएफओ कोलेट क्रेस, मुख्य वैज्ञानिक बिल डैली और सीटीओ माइकल कगन जैसे अनुभवी अधिकारी मौजूद हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह टीम कारोबार संभाल सकती है, पर हुआंग जैसा वैश्विक प्रभाव व नेतृत्व विकसित करना बड़ी चुनौती होगी।
अमेरिकी सुरक्षा पर खतरा: मामला अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन से तकनीकी प्रतिस्पर्धा से भी जुड़ गया है। एलिस का नाम सिंगापुर की उस कंपनी से जुड़ा है, जिसने एनवीडिया से चार अरब डॉलर से अधिक के चिप खरीदे।