{"_id":"6af3c146418fae6a030bc59a","slug":"nvidia-ceo-jensen-huang-loses-billions-as-shares-slide-amid-espionage-investigation-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ी बेवफाई: सीईओ हुआंग शीर्ष 10 से बाहर, दो दिन में दौलत 1.5 लाख करोड़ घटी; एनवीडिया के शेयर भी गिरे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भारी पड़ी बेवफाई: सीईओ हुआंग शीर्ष 10 से बाहर, दो दिन में दौलत 1.5 लाख करोड़ घटी; एनवीडिया के शेयर भी गिरे
Wed, 11 Nov 2026 06:43 AM IST
राकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो,नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो,नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:43 AM IST
सार
एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनसे जुड़े कथित जासूसी मामले की जांच के बीच कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई। दो कारोबारी दिनों में उनकी संपत्ति करीब 16 अरब डॉलर घट गई और वह फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 12वें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग
- फोटो : एक्स
विस्तार
दिग्गज चिप निर्माता एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनसे जुड़े जासूसी मामले की जांच शुरू होने के बाद एनवीडिया के शेयर दो दिन में 11.64 फीसदी तक टूट गए। इससे हुआंग की संपत्ति भी करीब 16 अरब डॉलर (1.5 लाख करोड़ रुपये) घट गई। इसके साथ ही, वह अमीरों की सूची में शीर्ष 10 से बाहर हो गए। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक, एनवीडिया के शेयरों में सोमवार को गिरावट से जेनसन हुआंग की दौलत 7.4 अरब डॉलर घट गई थी और मंगलवार को भी उन्हें 8.6 अरब डॉलर का झटका लगा। इससे उनकी संपत्ति दो दिन में 162.2 अरब डॉलर से घटकर 146.3 अरब डॉलर रह गई है।
बाजार पूंजी भी 45 लाख करोड़ घटी
मंगलवार को भी एनवीडिया के शेयर गिरावट में खुले और शुरुआती कारोबार के दौरान 6.57 फीसदी टूटकर 166.96 डॉलर तक आ गए। यह शुक्रवार के 186.64 डॉलर के बंद भाव से 11.76 फीसदी नीचे है। शेयरों में भारी बिकवाली से एनवीडिया की बाजार पूंजी 480 अरब डॉलर (करीब 45 लाख करोड़ रुपये) घटकर 4.02 ट्रिलियन डॉलर रह गई, जो शुक्रवार को बाजार बंद होने पर 4.5 ट्रिलियन डॉलर रही थी। इसके साथ ही फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में हुआंग फिसलकर 12वें स्थान पर आ गए। एलन मस्क 895.1 अरब डॉलर के साथ सूची में शीर्ष पर काबिज हैं।