फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Salman Khan Schools Scout And Gullu Love Gill Sends Strong Message To Kashvi

बिग बॉस 20: सलमान ने लगाई गुल्लू-स्काउट की जमकर क्लास, लव का काश्वी को बड़ा मैसेज; इस कंटेस्टेंट की हुई तारीफ

Sat, 31 Oct 2026 11:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 31 Oct 2026 11:17 PM IST
सार

  • शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। 
  • वीकएंड का वार में सलमान खान घरवालों की क्लास लेते नजर आए। 
  • जानिए शनिवार के एपिसोड में क्या रहा खास। 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Salman Khan Schools Scout And Gullu Love Gill Sends Strong Message To Kashvi
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। शनिवार को वीकएंड का वार में होस्ट सलमान खान बीते हफ्ते की बातों को लेकर घरवालों की क्लास लेते नजर आए। जानिए किन कंटेस्टेंट्स को मिली सलमान की ओर से हिदायत। 
विज्ञापन


स्काउट की लगाई क्लास
बीते हफ्ते स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी शो में पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने स्काउट और लव को उनके रिश्ते को लेकर खरी-खोटी सुनाई थी और लव से दूरी बनाने को कहा था। अब आज सलमान ने स्काउट से उस दिन को लेकर बात की। पिछले हफ्ते काश्वी ने लव को लेकर कई सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन


इस पर बात करते हुए सलमान ने स्काउट से पूछा, 'अगर आप सचमें लव को बहन मानते थे, तो उस समय आपको बोलना चाहिए था। आपको लव के लिए स्टैंड लेना चाहिए था। आपने क्यों कुछ नहीं बोला?'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20 Salman Khan Schools Scout And Gullu Love Gill Sends Strong Message To Kashvi
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
लव ने काश्वी से कही ये बात 
दरअसल, पिछले हफ्ते काश्वी ने आकर लव पर स्काउट को फंसाने के आरोप लगाए थे। सलमान ने इस मामले पर लव को भी अपनी ओर से बात रखने का मौका दिया।

लव ने काश्वी से कहा, 'मेरी ओर से शुरू से ही इंटेंशन्स सही थे। अगर आपको कुछ भी क्लैरिटी चाहिए, तो वो आप स्काउट से लो। मैं आपको पर्सनली नहीं जानती हूं, तो मैंने आपको ये अधिकार भी नहीं दिया कि आप मेरे बारे में बात करो।'

Bigg Boss 20 Salman Khan Schools Scout And Gullu Love Gill Sends Strong Message To Kashvi
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
गुल्लू को भी लगाई फटकार, यंग की हुई तारीफ 
बीते दिनों गुल्लू और यंग के बीच हुई लड़ाई के लिए सलमान ने गुल्लू को भी फटकार लगाई। सलमान ने कहा, 'आप उठकर यंग के पास गए थे और आपने ही पहले उन्हें धक्का दिया। आप क्या करना चाहते थे? पिछले एपिसोड में हाथापाई की वजह से एक कंटेस्टेंट की बेघर कर दिया गया है। इस बात को समझो।'

वहीं सलमान ने इस मामले में यंग की तारीफ की क्योंकि यंग ने उसपर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया और मामले को बातचीत तक सीमित रखा। 

ये भी पढ़ें- कपूर सिस्टर्स ने मनाया अनोखा हेलोवीन: नागिन बनीं जान्हवी तो खुशी बनी सुपरवुमन; ओरी ने निभाया यह खास किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed