वायरल वीडियो: संजय गुप्ता की बेटी ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए किए अश्लील इशारे, वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
- बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का शनिवार सुबह निधन हो गया।
- अब उनके निधन के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
- जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
क्या है पूरा मामला?
एक वीडियो सामने आया है, जिसमें संजय की बेटी कार में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान कार के आसपास पैपराजी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में निकलते वक्त संजय की बेटी पैपराजी की तरफ अश्लील इशारे करती दिखती हैं।
इसके बाद वे अपने कपड़ों से मुंह छिपाकर हंसती भी नजर आ रही हैं। इस दौरान ड्राइवर उन्हें रोकने की भी कोशिश करता है, लेकिन संजय की बेटी बार-बार अश्लील इशारे करती हैं।
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी भड़कते नजर आ रहे हैं। उनकी इस हरकत पर यूजर्स ने भी उनकी आलोचना करते हुए कड़े सवाल खड़े किए। कई यूजर्स ने पूछा कि वो हंस क्यों रही हैं? वहीं कुछ यूजर्स ने इसे बहुत खराब हरकत बताया।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता का निधन शुक्रवार देर रात हुआ। वह वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके में रहते थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह घर के अंदर अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट लगी, जिससे खून बहने लगा और उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता अपने बंगले में पत्नी, दो बच्चों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे। हादसे के समय घर के सभी लोग सो रहे थे, इसलिए घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। परिवार ने इस मामले में किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है।
देखें संजय की बेटी का वायरल वीडियो-
- संजय गुप्ता हिंदी सिनेमा में अपनी एक्शन और क्राइम फिल्मों के लिए खास पहचान रखते थे।
- 'कांटे' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हैं।
- इसके अलावा उन्होंने 'शूटआउट एट वडाला', 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया था।
- 'मुंबई सागा' में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
- निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म 'द मिरांडा ब्रदर्स' थी, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी।
- वहीं, बतौर निर्माता उनकी फिल्म 'विस्फोट' भी चर्चा में रही, जिसमें फरदीन खान और रितेश देशमुख ने काम किया था।
ये भी पढ़ें- संजय गुप्ता: राजपाल से अभिषेक बच्चन तक, निर्देशक को आखिर विदाई देने पहुंचे सितारे; नम आंखों से दी श्रद्धांजलि