संजय गुप्ता: राजपाल से अभिषेक बच्चन तक, निर्देशक को आखिर विदाई देने पहुंचे सितारे; नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
- फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
- उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे और करीबी दोस्त पहुंचे।
- सभी ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी।
विस्तार
राजपाल यादव
अभिनेता राजपाल यादव संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने दिवंगत फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं। इस मुश्किल समय में उन्होंने परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन विज्ञापन
अभिषेक बच्चन
अभिनेता अभिषेक बच्चन भी अपने करीबी दोस्त और फिल्ममेकर संजय गुप्ता को आखिरी विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे। संजय के निधन से वह भी दुखी नजर आए। उन्होंने अपने दोस्त को अंतिम श्रद्धांजलि दी और शोक में डूबे परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं।
राकेश रोशन
फिल्ममेकर राकेश रोशन भी अपने प्रिय दोस्त संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उन्होंने संजय को श्रद्धांजलि दी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। संजय के निधन से फिल्म इंडस्ट्री ने अपना एक और करीबी साथी खो दिया है।