फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिया शंकर: क्या मंगेतर से अभिनेत्री का हुआ ब्रेकअप? अटकलों पर लगाया विराम; फैंस से की यह गुजारिश

Sat, 31 Oct 2026 06:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 31 Oct 2026 06:25 PM IST
सार

  • Jiya Shankar: जिया शंकर अपने मंगेतर करण धनक के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।
  • अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और दोनों अलग हो गए हैं।
  • इस मामले पर जिया शंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में नाराजगी जताई है और फैंस से एक गुजारिश की है।

विज्ञापन
bigg boss ott 2 fame jiya shankar breaks silence on breakup rumours with karan dhanak
जिया शंकर, करण धनक - फोटो : इंस्टाग्राम@jiyaashankarofficial
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' की प्रतिभागी जिया शंकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अफवाहें उड़ीं कि जिया और उनके मंगेतर करण धनक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। फैंस ने दोनों के ब्रेकअप की अटकलें भी लगाईं। यह अफवाहें इसलिए उड़ीं क्योंकि जिया ने करण को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। अब जिया ने एक पोस्ट के जरिए पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
bigg boss ott 2 fame jiya shankar breaks silence on breakup rumours with karan dhanak
जिया शंकर, करण धनक - फोटो : इंस्टाग्राम@jiyaashankarofficial
जिया की पोस्ट में क्या है?
जिया शंकर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर लगाई जा रही अटकलों के बारे में बात की है। उन्होंने लिखा 'मैं कुछ स्पष्ट करना चाहती हूं। मेरी निजी जिंदगी को लेकर लगाई जा रही अटकलें मेरी तरफ से शेयर की गई बातों से काफी आगे निकल गई हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: उड़ता तीर: 'धुरंधर' से फिल्म की तुलना पर क्या बोले आकाश कौशिक? दोनों निर्देशक रिलीज से पहले कर रहे थे ये चर्चा

 

bigg boss ott 2 fame jiya shankar breaks silence on breakup rumours with karan dhanak
जिया शंकर, करण धनक - फोटो : इंस्टाग्राम@jiyaashankarofficial
जिया ने फैंस से क्या गुजारिश की?
अभिनेत्री ने फैंस से एक गुजारिश करते हुए आगे लिखा, 'मेरे रिश्ते के बारे में कृपया गलत बातें ना फैलाएं। कुछ चीजें निजी होती हैं। मैं गुजारिश करती हूं कि इसकी इज्जत करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott 2 fame jiya shankar breaks silence on breakup rumours with karan dhanak
जिया शंकर, करण धनक - फोटो : इंस्टाग्राम@jiyaashankarofficial
जिया साफ बात नहीं की
जिया ने यूजर्स की प्रतिक्रियाओं पर पोस्ट तो शेयर की मगर उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। उन्होंने ना तो ये कहा है कि वह अलग हो रही हैं और ना ही ये कहा कि उनके और करण धनक के बीच सब कुछ ठीक है।

यह खबर भी पढ़ें: वायरल वीडियो: 'कोई प्रोफेशनल लाओ...', क्यों ट्रोल हो रहे श्रेयस तलपड़े? अभिनेता की हरकत पर यूजर्स ने उठाए सवाल

विज्ञापन
bigg boss ott 2 fame jiya shankar breaks silence on breakup rumours with karan dhanak
जिया शंकर, करण धनक - फोटो : इंस्टाग्राम@jiyaashankarofficial
जिया ने लगाया अटकलों पर विराम
बता दें कि जिया शंकर और करण धनक पहले भी रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं। करण ने 5 अगस्त 2026 को जिया को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया कई अच्छे पलों की तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद फैंस दोनों के अलग होने की अटकलें लगाने लगे। अब उन्होंने पोस्ट के जरिए अटकलों पर विराम लगा दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed