{"_id":"6ae5c3e685ee2812e4036262","slug":"shreyas-talpade-ramp-walk-video-goes-viral-on-social-media-users-trolled-and-comment-on-him-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: 'कोई प्रोफेशनल लाओ...', क्यों ट्रोल हो रहे श्रेयस तलपड़े? अभिनेता की हरकत पर यूजर्स ने उठाए सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वायरल वीडियो: 'कोई प्रोफेशनल लाओ...', क्यों ट्रोल हो रहे श्रेयस तलपड़े? अभिनेता की हरकत पर यूजर्स ने उठाए सवाल
Sat, 31 Oct 2026 04:09 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 31 Oct 2026 04:09 PM IST
सार
- Shreyas Talpade: बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े इन दिनों यूजर्स के निशाने पर हैं।
- उन्होंने एक फैशन शो में रैंप वॉक करते हुए कुछ ऐसा किया जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
- अब यूजर्स अभिनेता पर सवाल उठा रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाल ही में श्रेयस तलपड़े मुंबई के एक फैशन शो में नजर आए। वह यहां शोस्टॉपर बने थे। शो से अभिनेता कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। रैंप वॉक करते हुए उनके हाव-भाव और मस्ती भरे अंदाज सोशल मीडिया पर छा गए। फैंस उनके कपड़ों से लेकर उनके स्टाइल तक के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में श्रेयस को रैंप वॉक के बीच रुककर 'पुष्पा' फिल्म का वायरल जेस्चर करते देखा जा सकता है। उन्होंने बॉलिंग करने की एक्टिंग भी की, जैसे कि वह रनवे पर कोई काल्पनिक गेंद फेंक रहे हों। इसके बाद वह आगे की कतार में गए, जहां फिल्म निर्माता सुभाष घई बैठे हुए थे। श्रेयस ने सुभाष घई के सामने झुककर उन्हें गले लगाया और फिर इस निर्देशक को भी रैंप पर बुला लिया। दोनों ने एक साथ मिलकर शो का समापन किया।

यूजर्स ने उठाए सवाल
कुछ लोगों को अभिनेता का यह अंदाज पसंद आया, तो कुछ लोगों को नहीं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या फैशन शो में इस तरह के हाव-भाव दिखाना सही है? वहीं, कुछ यूजर्स का तर्क था कि सेलिब्रिटी शोस्टॉपर्स को पेशेवर मॉडलों के मुकाबले ज्यादा छूट मिल जाती है।

क्या बोले यूजर्स?
एक यूजर ने लिखा 'सेलिब्रिटीज के लिए सब माफ है। अगर कोई मॉडल ऐसा करता, तो उसे भारी जुर्माना देना पड़ता, गालियां सुननी पड़तीं और बेइज्जती अलग से होती।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहले रैंप वॉक का मतलब समझो, फिर ऐसे शो में जाओ।' वहीं, एक तीसरे यूजर ने इस पल को दुखद और अजीब बताया। कुछ लोगों ने इन वीडियो का इस्तेमाल करते हुए पेशेवर मॉडलों को ज्यादा मौका देने की बात कही। एक यूजर ने लिखा 'असली मॉडलों को लाओ।'

View this post on Instagram
A post shared by Mahesh Kumar Dangodra (@mahesh_videojournalist)
श्रेयस तलपड़े का वर्कफ्रंट
- श्रेयस तलपड़े को आखिरी बार फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' में देखा गया था।
- इसमें उनके साथ काजल अग्रवाल थीं। फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी।
- अभिनेता जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल 5' का हिस्सा होंगे।
View this post on Instagram
A post shared by Shreyas Talpade Fangirl (@fangirlshreyastalpade)