बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Five devotees rescued from drowning while bathing in Narmada River at Omkareshwar

Khandwa: ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान डूब रहे पांच श्रद्धालुओं को बचाया, बढ़े जलस्तर से मंडरा रहा खतरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 11:15 PM IST
Five devotees rescued from drowning while bathing in Narmada River at Omkareshwar
धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में शुक्रवार सुबह मां नर्मदा के बढ़े जलस्तर के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर डूबने की घटनाएं सामने आईं। समय रहते नाविकों, एसडीईआरएफ (SDERF) जवान और एक स्थानीय फोटोग्राफर की सतर्कता से पांच श्रद्धालुओं की जान बचा ली गई। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

ब्रह्मपुरी घाट पर चार युवकों का रेस्क्यू
पहली घटना सुबह करीब 9:30 बजे ब्रह्मपुरी घाट पर हुई। बिहार के भागलपुर निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र और अंशुराज अपने दो अन्य साथियों के साथ नर्मदा में स्नान करने उतरे थे। स्नान के दौरान चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद नाविक संजय वर्मा ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उनकी मदद के लिए नाविक शंभू वर्मा, दीपक वर्मा और जीतू वर्मा भी मौके पर पहुंचे। संयुक्त प्रयास से चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें- नाबालिग को होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और पहरा देने वाले आरक्षकों को भेजा जेल, बर्खास्तगी की तैयारी

केवलराम घाट पर एसडीईआरएफ जवान और फोटोग्राफर बने जीवनरक्षक
कुछ देर बाद दूसरी घटना केवलराम घाट पर हुई। हरियाणा से आए श्रद्धालुओं के समूह के साथ स्नान कर रहे 30 वर्षीय रोहित चौहान (पुत्र रिंकू चौहान) अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर तैनात एसडीईआरएफ जवान उदय सोलंकी ने तुरंत रेस्क्यू रिंग फेंकी। इसी बीच वहां मौजूद स्थानीय फोटोग्राफर गाना मेघवाल ने भी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। दोनों के संयुक्त प्रयास से रोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जलस्तर पांच फीट बढ़ा, चेतावनी के बावजूद नहीं मान रहे श्रद्धालु
स्थानीय प्रशासन के अनुसार इन दिनों नर्मदा नदी का जलस्तर सामान्य से करीब पांच फीट अधिक है। नगर परिषद, होमगार्ड और स्वयंसेवक लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न उतरने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद कई लोग चेतावनियों को नजरअंदाज कर जोखिम उठा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में डूबने की यह तीसरी घटना है। स्थानीय लोगों ने घाटों पर बैरिकेडिंग मजबूत करने और गोताखोरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि चेतावनी के बावजूद लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राहत की बात यह है कि सभी पांच श्रद्धालु सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bhopal News: भोपाल के जेपी अस्पताल में 21 कर्मचारियों को अचानक नौकरी से निकाला, मचा बवाल

24 Jul 2026

सोनीपत में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो युवा कार्यकर्ताओं ने किया पैदल मार्च

24 Jul 2026

Video: नीट पेपर लीक के विरोध में परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

24 Jul 2026

पानीपत के गोहाना रोड स्थित सोमवीर अस्पताल में नोटिस देने गए निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाड़ी लॉक कर छीने मोबाइल

24 Jul 2026

कानपुर: बर्रा इलाके में युवक को बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा

24 Jul 2026
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

24 Jul 2026

कानपुर: बच्चों को उल्टी-दस्त होते ही ओआरएस पिलाएं, लापरवाही पड़ सकती है भारी

24 Jul 2026
विज्ञापन

महिला अपराधों की विवेचना में लापरवाही पर सख्ती,

24 Jul 2026

कानपुर: एक माह बाद हल्के वाहनों के लिए खुला घाटमपुर ओवरब्रिज; स्लैब धंसने के बाद बंद हुआ था आवागमन

24 Jul 2026

एसपी ने जवानों संग दौड़ लगाकर बढ़ाया उत्साह

24 Jul 2026

कानपुर: ताम्र युग के बर्तन देख ठहर जाते हैं कदम, बिठूर संग्रहालय बना आकर्षण का केंद्र

24 Jul 2026

कानपुर: बिठूर के रानी लक्ष्मीबाई घाट पर अब तक नहीं लगी प्रतिमा, पर्यटकों ने उठाए सवाल

24 Jul 2026

शिव मंदिरों पर सफाई, सड़क और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

24 Jul 2026

CJP Protest: जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचा उत्तराखंड पुलिस का कॉन्स्टेबल शेर सिंह

24 Jul 2026

चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

24 Jul 2026

हांसी में अनिश्चितकालीन धरना पर किसान यूनियनों का मिला साथ

24 Jul 2026

पंजाब में रेल परियोजनाओं में देरी पर रवनीत बिट्टू ने सीएम मान को भेजा पत्र

Baghpat: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बागपत में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

24 Jul 2026

फरीदाबाद शहर में बिजली व्यवस्था खराब होने से निवासियों को परेशानी

24 Jul 2026

क्लासरूम से बाहर निकली पढ़ाई, अब बच्चे खुद बनाएंगे टेलिस्कोप और एलईडी टॉर्च

24 Jul 2026

यमुनानगर में नशे के खिलाफ मैराथन के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, कई मार्ग रहेंगे डायवर्ट मटका चौक से अग्रसेन चौक तक वन-वे रहेगा यातायात

24 Jul 2026

रामपुर: 10 अगस्त तक दूध उत्पादकों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा विशाल आंदोलन

24 Jul 2026

Sirmaur News: रूढ़िवादिता तोड़ेंगी सिरमौर की बेटियां, ड्राइविंग सीखकर बनेंगी आत्मनिर्भर; नाहन में शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण

24 Jul 2026

मंडी: जंतर-मंतर में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में गरजी एनएसयूआई

24 Jul 2026

अलीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से अभद्रता पर केस दर्ज, सीओ सर्वम सिंह ने दी जानकारी

24 Jul 2026

राहुल गांधी के रुख के बाद पंजाब कांग्रेस में सुलह,वड़िंग का चन्नी पर बड़ा बयान!

ज्ञानवापी में सावन भर नमाज पर रोक लगाने की मांग, शिवसेना ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन;video

24 Jul 2026

Video: लोअर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चला नगर निगम का डंडा

24 Jul 2026

यमुनानगर: जॉब सिक्योरिटी पत्र की प्रतियां जलाकर करेंगे विरोध, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

24 Jul 2026

VIDEO: सब जूनियर बास्केटबॉल ट्रायल में उमड़े 125 खिलाड़ी

24 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed