Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
CITU staged a sit-in protest at Karnal's Gandhi Chowk at night, demanding the resignation of the Union Education Minister over the NEET paper leak issue.
{"_id":"6a639adeaa2bca198c07350a","slug":"video-citu-staged-a-sit-in-protest-at-karnals-gandhi-chowk-at-night-demanding-the-resignation-of-the-union-education-minister-over-the-neet-paper-leak-issue-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल के गांधी चौक रात को सीटू ने दिया धरना नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल के गांधी चौक रात को सीटू ने दिया धरना नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
करनाल नीट परीक्षा पेपर लीक और धांधली के खिलाफ छात्रों और आम जनता का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस के कार्यकर्ताओं ने रात आठ बजे से 10 बजे तक गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुजर ने आरोप लगाया कि देश के लाखों होनहार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का पेपर लीक होना नहीं है, बल्कि देश के लाखों मेहनती अभ्यर्थियों के सपनों और भरोसे की हत्या है। शिक्षा मंत्रालय इस पूरी अव्यवस्था की जिम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई जाती तथा दोषियों को जेल नहीं भेजा जाता, तब तक सीटू का यह आंदोलन थमेगा नहीं। प्रदर्शन में शामिल युवती कोमल ने कहा कि दिन-रात मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के हाथ केवल निराशा लगी है। सीटू के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो इस आंदोलन को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक उग्र किया जाएगा। इस मौके पर रेखा गुजर, सेवा राम, लाभ सिंह, कृष्ण शर्मा, ओम प्रकाश, जगपाल राणा मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।