{"_id":"6afded2708054aa5190061de","slug":"student-and-laborer-lose-their-lives-in-two-road-accidents-karnal-news-c-246-1-sknl1020-166303-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो सड़क हादसों में छात्र और मजदूर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो सड़क हादसों में छात्र और मजदूर की गई जान
विज्ञापन
जगाधरी। जिले में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 18 वर्षीय छात्र सहित दो युवकों की मौत हो गई। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव मनभरवाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में प्रियांशु पांचाल की जान चली गई। वह जगाधरी के एक कॉलेज में पढ़ाई करने के साथ आरके अस्पताल में भी काम करता था। वहीं, छप्पर थाना क्षेत्र के गांव पाबनी कलां में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 38 वर्षीय मजदूर संदीप कुमार की मौत हो गई। दोनों युवक काम खत्म कर घर लौट रहे थे। हादसों के बाद परिवारों में मातम छा गया। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा : काम खत्म कर घर लौट रहा था प्रियांशु, हादसे में गई जान
गांव दड़वा निवासी मेम सिंह ने छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा प्रियांशु पांचाल जगाधरी स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करता था। पढ़ाई के साथ वह शहर के आरके अस्पताल में काम करके परिवार की आर्थिक मदद भी करता था। सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे वह अस्पताल में काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। जब वह गांव मनभरवाला के पास पहुंचा तो सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रियांशु बिल्कुल भी संभल नहीं पाया। प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया और दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पढ़ाई के साथ काम कर भविष्य संवारने में जुटे प्रियांशु की अचानक मौत से गांव में भी शोक है। थाना छछरौली प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर बाइक नंबर के आधार अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
काम से लौट रहे मजदूर की कार ने मारी टक्कर
दूसरा हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे छप्पर थाना क्षेत्र के गांव पाबनी कलां में हुआ। महेश्वरी निवासी परमजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 38 वर्षीय भाई संदीप कुमार मजदूरी करता था। सोमवार को काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने निकला संदीप घर नहीं लौट सका। थाना प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चालक की तलाश की जा रही है।