{"_id":"6a6399011f05d3793b0b2eea","slug":"video-lord-jagannath-returns-from-aunt-house-in-gurugram-bahuda-rath-yatra-at-sri-jagannath-temple-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में मौसी के घर से लौटे भगवान जगन्नाथ, श्री जगन्नाथ मंदिर में बाहुड़ा रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में मौसी के घर से लौटे भगवान जगन्नाथ, श्री जगन्नाथ मंदिर में बाहुड़ा रथ यात्रा
गुरुग्राम में शहर की सोसाइटियों में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राओं में लोग भक्ति रस में डूबे हैं। शुक्रवार को जगन्नाथ मंदिर में बाहुड़ा रथ यात्रा आयोजित की गई। मंदिरों में भगवान जगन्नाथ की भक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सेक्टर 15 पार्ट -2 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान की बाहुड़ा रथयात्रा आयोजित की गई। काफी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में पहुंचे। भक्तों ने हरे कृष्ण का भजन और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरी यात्रा के दौरान सड़क पर जगन्नाथ भक्ति का माहौल बना दिया। मंदिर के प्रधान आलेख मलिक ने बताया कि ओडिशा की परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भैया बलभद्र अपनी मौसी गुंडिचा के घर नौ दिनों तक प्रवास के बाद वापस अपने मंदिर लौटते हैं। इस रथयात्रा को बाहुड़ा यात्रा कहा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।