{"_id":"6a63a19cda2688ad1102d77e","slug":"video-host-school-wins-under-19-air-rifle-team-event-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेजबान स्कूल ने जीती अंडर-19 एयर राइफल टीम स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजबान स्कूल ने जीती अंडर-19 एयर राइफल टीम स्पर्धा
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:02 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शूटिंग एवं लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 का शुक्रवार को समापन हो गया। पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नॉर्थ जोन-1 के विभिन्न राज्य व जिलों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मेजबान जेपी पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शूटिंग के अंडर-19 एयर राइफल टीम स्पर्धा में 1168 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धा में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून ने 1162 अंकों के साथ दूसरा और मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा ने 1161 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। अंडर-19 एयर राइफल में व्यक्तिगत वर्ग में एसएमटी ब्रह्मा देवी एसबीवी मंदिर, हापुड़ की माही चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-19 एयर पिस्टल वर्ग में सराफ पब्लिक स्कूल, खटीमा की अक्षिता प्रथम रहीं। अंडर-17 एयर राइफल में आर्मी पब्लिक स्कूल, आगरा कैंट की खुशी चौधरी और अंडर-17 एयर पिस्टल में जेबीएम ग्लोबल स्कूल, नोएडा की प्रियांशी पूर्वा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लॉन टेनिस प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में रामाग्या स्कूल, नोएडा और बालिका वर्ग में लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-132 नोएडा और बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा विजेता रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल और बालिका वर्ग में अल्मा मेटर स्कूल, अंबाला ने खिताब जीता।
स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि दोनों स्पर्धाओं में पहले व दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी व टीमें राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज, ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपक कुमार व प्रधानाचार्य मीता भंडुला ने विजेता खिलाड़ी व टीमों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबंधित किया। कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और बेहतर व्यक्तित्व निर्माण का आधार भी है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।