फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   CrowdStrike Launches AI Kill Switch to Stop Rogue Internal Agents how to work

क्राउडस्ट्राइक ने लॉन्च किया AI किल स्विच फीचर: अनियंत्रित एआई एजेंट्स पर लगाएगा रोक, जानें कैसे करता है काम?

Wed, 04 Nov 2026 02:40 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 02:40 PM IST
सार

साइबर सुरक्षा को एक नया हथियार मिल गया है! क्राउडस्ट्राइक ने एक ऐसा 'AI किल स्विच' लॉन्च किया है जो अनियंत्रित हुए AI एजेंट्स को एक झटके में रोक सकता है। लेकिन यह इमरजेंसी स्विच कैसे काम करता है और क्यों इसकी अचानक इतनी जरूरत पड़ गई? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
CrowdStrike Launches AI Kill Switch to Stop Rogue Internal Agents how to work
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर सुरक्षा के नए खतरे भी सामने आ रहे हैं। इसी चुनौती से निपटने के लिए प्रमुख साइबर सुरक्षा कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने एक नया सुरक्षा फीचर 'AI Kill Switch' लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह टूल किसी भी ऐसे इंटरनल AI एजेंट को तुरंत रोक सकता है, जो आउट ऑफ कंट्रोल हो जाए या गलत तरीके से काम करने लगे।

विज्ञापन

क्राउडस्ट्राइक का 'AI किल स्विच' क्या है?

सरल शब्दों में कहें तो AI किल स्विच एक तरह का इमरजेंसी ब्रेक या सर्किट ब्रेकर है। जैसे किसी घर में बिजली का शॉर्ट सर्किट होने पर मुख्य एमसीबी गिर जाती है और पूरी सप्लाई बंद हो जाती है, ठीक वैसे ही यह टूल उन AI एजेंट्स को रोक देता है जो कंपनी के सिस्टम या नेटवर्क के खिलाफ जाने लगते हैं। यह टूल क्राउडस्ट्राइक के फाल्कन गार्जियन प्लेटफॉर्म का हिस्सा है, जिसे AI एजेंट्स को सुरक्षित रखने और निगरानी करने के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन

यह टूल कैसे काम करता है?

  • एक्टिविटी पर नजर: यह टूल लगातार कंपनी के एंटरप्राइज नेटवर्क और कनेक्टेड AI एजेंट्स की गतिविधियों को ट्रैक करता रहता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गलत बर्ताव की पहचान: जैसे ही सिस्टम को लगता है कि कोई AI एजेंट तय नियमों का उल्लंघन कर रहा है या कोई संदेहास्पद काम कर रहा है, यह तुरंत सुरक्षा टीम को अलर्ट करता है।
  • एक्सेस पूरी तरह बंद: यह टूल AI एजेंट के कोड को डिलीट नहीं करता, बल्कि AI गेटवे से उसका कनेक्शन काट देता है। इससे वह AI मॉडल आगे कोई फैसला या एक्शन नहीं ले पाता।
  • ह्यूमन कंट्रोल: इसमें सुरक्षा टीम के पास पूरा कंट्रोल होता है। यह तय करना इंसान का काम है कि उस एजेंट को पूरी तरह से बंद किया जाए या दोबारा काम करने की अनुमति दी जाए।
  • री-लॉन्च से रोकना: एक बार किल स्विच एक्टिव होने के बाद वह AI एजेंट अपने आप दोबारा चालू नहीं हो सकता, जब तक कि सुरक्षा टीम उसे अनुमति न दे।

इस टूल की जरूरत क्यों पड़ी?

हाल ही में AI से जुड़ी कई बड़ी साइबर घटनाएं देखने को मिली हैं। उदाहरण के लिए, हगिंग फेस में हुई डेटा सुरक्षा में सेंध और क्रिप्टो एक्सचेंज बायनांस पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला। यहां तक कि फ्रांस के सुपरमार्केट्स में रेफ्रिजरेटर्स को भी हैकर्स ने निशाना बनाया था। ऐसी घटनाओं के बाद यह महसूस किया गया कि अगर कोई AI एजेंट अनियंत्रित हो जाए, तो कंपनियों के पास उसे तुरंत बंद करने का कोई आसान तरीका होना चाहिए।

भविष्य की तैयारी क्या है?

कंपनी ने इस टूल को एंथ्रोपिक के 'क्लॉड कॉवर्क' के साथ इंटीग्रेट किया है। साथ ही, क्राउडस्ट्राइक AI सुरक्षा और टेस्टिंग को और बेहतर बनाने के लिए 'Fiddler AI' और 'Dreadnode' जैसी कंपनियों का अधिग्रहण भी कर रही है। क्राउडस्ट्राइक का यह नया AI किल स्विच कंपनियों को बिना किसी डर के नए AI टूल्स अपनाने की आजादी देता है, क्योंकि अब उनके पास एक ऐसा मास्टर स्विच है जो किसी भी गड़बड़ी को वहीं का वहीं रोक सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed