{"_id":"6aeb051483e9d001550eee4e","slug":"how-to-make-diy-hepa-air-purifier-at-home-corsi-rosenthal-box-pollution-hacks-money-saving-tips-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगे एयर प्यूरीफायर को कहें 'ना': 4 चीजों से घर पर ही तैयार करें हवा साफ करने वाली सस्ती मशीन, जानें तरीका","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
महंगे एयर प्यूरीफायर को कहें 'ना': 4 चीजों से घर पर ही तैयार करें हवा साफ करने वाली सस्ती मशीन, जानें तरीका
Wed, 04 Nov 2026 03:43 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:43 PM IST
सार
Ghar Me Air Purifier Kaise Banayein
बाजार में एयर प्यूरीफायर खरीदने पर हजारों रुपये खर्च हो सकते हैं, लेकिन आप घर पर ही मात्र 1500-2000 रुपये के खर्च में एक दमदार HEPA एयर प्यूरीफायर बना सकते हैं। 'कोर्सी-रोसेन्थल बॉक्स' नाम की यह तकनीक दुनिया भर में मशहूर है। आइए जानते हैं इसे बनाने का बेहद आसान तरीका।
विज्ञापन
घर पर सस्ते में बनाएं एयर प्यूरीफायर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
HEPA Air Purifier DIY: सर्दियों की शुरुआत होते ही देश के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर (AQI) जानलेवा स्थिति में पहुंच जाता है। बाहर की जहरीली हवा से बचने के लिए हम घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लेते हैं, लेकिन घर के अंदर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) ही एकमात्र सहारा बचता है। बाजार में एक अच्छा और ब्रांडेड एयर प्यूरीफायर खरीदने जाएं, तो आपको 10,000 से 15,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
लेकिन, क्या हो अगर आप यही काम मात्र 1,500 से 2,000 रुपये में कर लें? जी हां, इंटरनेट पर एक तकनीक बेहद लोकप्रिय है, जिसे कोर्सी-रोसेन्थल बॉक्स (Corsi-Rosenthal Box) कहा जाता है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और यह महंगे प्यूरीफायर जितना ही, या कई बार उससे भी बेहतर काम करता है।
विज्ञापन
एक बॉक्स फैन (Box Fan): एक चौकोर आकार का तेज चलने वाला पंखा (आप चाहें तो एक अच्छे एग्जॉस्ट फैन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)।
4 HEPA या MERV-13 फिल्टर: ये चौकोर एयर फिल्टर होते हैं, जो ऑनलाइन आसानी से मिल जाते हैं। पंखे का साइज बड़ा है तो फिल्टर बड़े साइज का खरीदें।
डक्ट टेप (Duct Tape): हवा को लीक होने से रोकने के लिए एक मजबूत टेप।
गत्ते का टुकड़ा (Cardboard): किसी भी पुराने बॉक्स या कार्टन का चौकोर गत्ता।
स्टेप 1: फिल्टर का क्यूब (बॉक्स) बनाएं: चारों HEPA फिल्टर को खड़ा करके एक चौकोर बॉक्स (क्यूब) का आकार दें। इनके किनारों को डक्ट टेप से अच्छी तरह चिपका दें। फिल्टर के किनारों पर हवा के बहाव की दिशा को दिखाने के लिए एक तीर बना होता है। यह तीर अंदर की तरफ होना चाहिए, ताकि बाहर की हवा फिल्टर से छनकर अंदर जाए।
स्टेप 2: बेस को सील करें: इस फिल्टर वाले बॉक्स के निचले हिस्से को गत्ते (Cardboard) के एक चौकोर टुकड़े से पूरी तरह ढक दें। किनारों पर टेप लगा दें ताकि नीचे से बिना छनी हुई हवा अंदर न जा सके।
स्टेप 3: पंखे को टॉप पर सेट करें: अब अपने बॉक्स फैन को इस चौकोर स्ट्रक्चर के ठीक ऊपर रखें। पंखे का मुंह ऊपर की तरफ होना चाहिए, यानी जब पंखा चले तो वह हवा को कमरे की छत की तरफ फेंके।
स्टेप 4: एयर-टाइट पैकिंग: पंखे और फिल्टर के बीच बची हुई खाली जगह और सभी कोनों को डक्ट टेप से अच्छी तरह सील कर दें। हवा सिर्फ फिल्टर के जरिए ही बॉक्स के अंदर जानी चाहिए, कहीं और से नहीं।
विज्ञापन
लेकिन, क्या हो अगर आप यही काम मात्र 1,500 से 2,000 रुपये में कर लें? जी हां, इंटरनेट पर एक तकनीक बेहद लोकप्रिय है, जिसे कोर्सी-रोसेन्थल बॉक्स (Corsi-Rosenthal Box) कहा जाता है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और यह महंगे प्यूरीफायर जितना ही, या कई बार उससे भी बेहतर काम करता है।
विज्ञापन
क्या है कोर्सी-रोसेन्थल बॉक्स? (What Is Corsi-Rosenthal Box)
कोर्सी-रोसेन्थल बॉक्स एक घर पर बना एयर प्यूरीफायर है, जिसे कोविड-19 महामारी के दौरान अंदर की हवा को साफ करने के लिए इन्वेंट किया गया था। इसे बनाने में बहुत ही साधारण चीजों का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसका असर एकदम जादुई है। यह कमरे में मौजूद PM2.5 धूल के कण, धुएं, पॉलेन और एलर्जेंस को मिनटों में सोख लेता है।
विज्ञापन
इसे बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
अपना खुद का प्यूरीफायर बनाने के लिए आपको बाजार या ऑनलाइन स्टोर से केवल ये 4 चीजें खरीदनी होंगी:एक बॉक्स फैन (Box Fan): एक चौकोर आकार का तेज चलने वाला पंखा (आप चाहें तो एक अच्छे एग्जॉस्ट फैन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)।
4 HEPA या MERV-13 फिल्टर: ये चौकोर एयर फिल्टर होते हैं, जो ऑनलाइन आसानी से मिल जाते हैं। पंखे का साइज बड़ा है तो फिल्टर बड़े साइज का खरीदें।
डक्ट टेप (Duct Tape): हवा को लीक होने से रोकने के लिए एक मजबूत टेप।
गत्ते का टुकड़ा (Cardboard): किसी भी पुराने बॉक्स या कार्टन का चौकोर गत्ता।
बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड (How To Make HEPA Purifier DIY Steps)
इसे असेंबल करने में आपको बमुश्किल 30 मिनट से एक घंटे का समय लगेगा:स्टेप 1: फिल्टर का क्यूब (बॉक्स) बनाएं: चारों HEPA फिल्टर को खड़ा करके एक चौकोर बॉक्स (क्यूब) का आकार दें। इनके किनारों को डक्ट टेप से अच्छी तरह चिपका दें। फिल्टर के किनारों पर हवा के बहाव की दिशा को दिखाने के लिए एक तीर बना होता है। यह तीर अंदर की तरफ होना चाहिए, ताकि बाहर की हवा फिल्टर से छनकर अंदर जाए।
स्टेप 2: बेस को सील करें: इस फिल्टर वाले बॉक्स के निचले हिस्से को गत्ते (Cardboard) के एक चौकोर टुकड़े से पूरी तरह ढक दें। किनारों पर टेप लगा दें ताकि नीचे से बिना छनी हुई हवा अंदर न जा सके।
स्टेप 3: पंखे को टॉप पर सेट करें: अब अपने बॉक्स फैन को इस चौकोर स्ट्रक्चर के ठीक ऊपर रखें। पंखे का मुंह ऊपर की तरफ होना चाहिए, यानी जब पंखा चले तो वह हवा को कमरे की छत की तरफ फेंके।
स्टेप 4: एयर-टाइट पैकिंग: पंखे और फिल्टर के बीच बची हुई खाली जगह और सभी कोनों को डक्ट टेप से अच्छी तरह सील कर दें। हवा सिर्फ फिल्टर के जरिए ही बॉक्स के अंदर जानी चाहिए, कहीं और से नहीं।
Trending Videos
ऐसे बनाएं एयर प्यूरीफायर।
- फोटो : एआई
यह काम कैसे करता है? (How DIY Air Purifier Works)
जैसे ही आप पंखे को चालू करते हैं, पंखा बॉक्स के अंदर मौजूद हवा को तेजी से बाहर (ऊपर) फेंकता है। इससे बॉक्स के अंदर वैक्यूम बन जाता है। इस वैक्यूम को भरने के लिए कमरे की गंदी हवा चारों तरफ लगे 4 HEPA फिल्टर से छनकर अंदर आती है। फिल्टर धूल और धुएं को बाहर ही रोक लेते हैं और पंखा शुद्ध हवा को कमरे में फैलाने लगता है। 4 फिल्टर होने के कारण इसकी क्लीन एयर डिलीवरी रेट बहुत ज्यादा होती है।कितने पैसों की होगी बचत? (DIY Air Purifier Saves Money)
अगर आप बाजार में HEPA फिल्टर वाला एक अच्छा प्यूरीफायर लेते हैं, तो शुरुआती कीमत ही 7,000 रुपये से शुरू होती है। अगल-अलग फीचर्स के अनुसार इसकी कीमत 10,000 रुपये तक जा सकती है। वहीं, इसका रिप्लेसमेंट फिल्टर भी महंगा होता है। वहीं, इस DIY प्यूरीफायर में आपको एक फैन पर करीब 1000-1200 रुपये और 4 फिल्टर पर करीब 800-1000 रुपये की खर्च करने पड़ते हैं। यानी आपका कुल खर्च 2000 रुपये के आसपास बैठेगा। अगर आपके पास पहले से कोई छोटा एग्जॉस्ट फैन या चौकोर पंखा मौजूद है, तो आपका खर्च सिर्फ फिल्टर खरीदने जितना ही रह जाएगा।इस स्मार्ट और पॉकेट-फ्रेंडली जुगाड़ के साथ, आप बिना अपनी जेब ढीली किए अपने परिवार को सर्दियों के खतरनाक प्रदूषण से सुरक्षित रख सकते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें (Caution)
- यह एक आसान जुगाड़ है जिसमें सामान्य पंखे का इस्तेमाल होता है। पंखे की मोटर को ज्यादा गर्म (Overheat) होने से बचाने के लिए इसे लगातार 24 घंटे न चलाएं। सुरक्षा के लिहाज से घर से बाहर जाते समय इसे हमेशा बंद कर दें।
- HEPA फिल्टर केवल धूल, धुएं, स्मॉग और PM2.5 जैसे ठोस कणों को साफ करने में कारगर है। यह हवा में मौजूद हानिकारक गैसों, केमिकल (VOCs) या बदबू को खत्म नहीं कर सकता।
- डिवाइस के सभी जोड़ अच्छी तरह सील करें और उसे स्थिर, सूखी जगह पर रखें। इसे प्रमाणित HEPA एयर प्यूरीफायर का विकल्प न मानें।