Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Major standoff over water in Hansi: Sector-5's indefinite sit-in enters fifth day; MLA calls for a meeting
{"_id":"6a64329d1c21f078d20530f1","slug":"video-major-standoff-over-water-in-hansi-sector-5s-indefinite-sit-in-enters-fifth-day-mla-calls-for-a-meeting-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में पानी पर महासंग्राम: सेक्टर-5 का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी, MLA ने मीटिंग के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में पानी पर महासंग्राम: सेक्टर-5 का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी, MLA ने मीटिंग के लिए बुलाया
हांसी के पॉश सेक्टर-5 में वर्षों से चले आ रहे पेयजल संकट को लेकर शुरू हुआ आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अनिश्चितकालीन धरना आज पांचवें दिन भी चल रहा है।आंदोलन को किसान संगठनों, विपक्षी दलों और शहर के नागरिकों का लगातार समर्थन मिल रहा है। धरनारत लोगों का साफ कहना है कि जब तक नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
धरने के बढ़ते प्रभाव के बीच हांसी विधायक विनोद भयाना ने सुबह 10 बजे सेक्टर-5 के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया, जिससे समाधान की उम्मीद जगी है। वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
धरने में शामिल महिला शिला बामल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे विधायक के निवास पर जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। विधायक विनोद भयाना के निवास स्थान पर जाकर उनका पानी बंद करने का काम हम महिलाएं करेंगी। उनका कहना था कि बिना पानी के जीवन कितना कठिन होता है, इसका एहसास जनप्रतिनिधियों को भी होना चाहिए।
सेक्टरवासी महिला संतरो ने कहा कि नागरिक को उसके घर तक नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-5 के लोगों की मांग पूरी तरह जायज है और जब तक पानी की नियमित आपूर्ति शुरू नहीं होती, किसान संगठन उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
राजीव शर्मा ने कहा कि उनकी केवल एक ही मांग है। सेक्टर में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि वर्षों से सेक्टरवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने दोहराया कि जब तक पानी की व्यवस्था नहीं होती, अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
लगातार बढ़ता जनसमर्थन और विभिन्न संगठनों की भागीदारी यह संकेत दे रही है कि हांसी में पानी का मुद्दा आने वाले दिनों में एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।