{"_id":"6a642fa9eca6be4e6504eb16","slug":"video-algaja-aganakada-15-mata-val-imarata-para-cal-eldae-ka-bldajara-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर चला एलडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर चला एलडीए का बुलडोजर
अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद कार्रवाई करते हुए बुधवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने हादसे वाली इमारत को ध्वस्त करने का अभियान शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और एलडीए के अधिकारी मौजूद रहे। भवन को गिराने के लिए चार बुलडोजर लगाए गए हैं।
इमारत के ऊपरी हिस्से तक मशीनें पहुंचाने के लिए पहले मलबे का रैंप तैयार किया गया। इसके बाद भवन के ऊपरी हिस्से को तोड़ने का काम शुरू किया गया। पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि ध्वस्तीकरण के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
एलडीए अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई जारी है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए भवन को चरणबद्ध तरीके से गिराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।