Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh says mustard oil will be provided with rations if a 'PDA' government is formed; Women's Commissio

यूपी: अखिलेश बोले- पीडीए सरकार बनी तो राशन में देंगे सरसों का तेल, अयोध्या घटना पर महिला आयोग की ये मांग

Mon, 09 Nov 2026 01:13 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 09 Nov 2026 01:13 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने अयोध्या में भाजपा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से कथित अभद्रता को लेकर महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पीडीए सरकार बनने पर राशन में सरसों का तेल दिया जाएगा। अखिलेश ने लखनऊ अग्निकांड पीड़ित की मां के अपमान का मुद्दा उठाकर भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन
UP: Akhilesh says mustard oil will be provided with rations if a 'PDA' government is formed; Women's Commissio
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ हुई कथित मारपीट और अभद्रता को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने महिला आयोग से मामले का संज्ञान लेकर भाजपा के संबंधित नेताओं और आयोजकों के खिलाफ वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग नारी का सम्मान नहीं, अपमान करते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कुछ महीनों बाद प्रदेश में पीडीए सरकार बनने पर राशन में सरसों का तेल दिया जाएगा। इससे शोषित, वंचित और गरीब लोगों को कथित तौर पर भाजपा के उत्पीड़न और अपमान का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा से पीड़ित और अपमानित लोग इस बार उसका स्थायी सफाया कर देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बोले- श्राप खाली नहीं जाएगा

सपा अध्यक्ष ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले युवक की मां का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से सार्वजनिक रूप से उस दुखी मां का किया गया अपमान कोई महिला नहीं भूलेगी। अखिलेश ने इसे मातृशक्ति का अपमान बताते हुए कहा कि उसका श्राप खाली नहीं जाएगा।

उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2026 के विधान परिषद चुनाव का हवाला देते हुए दावा किया कि भाजपा के जुमलों का असर जनता के बीच खत्म हो रहा है। पोस्ट में उन्होंने भाजपा को 'तेल की फिसलन की ढलान' पर बताते हुए कहा कि जनता उसे हमेशा के लिए हराने के मूड में है।

अखिलेश ने यह भी दावा किया कि भाजपा से जुड़े राजनीतिक लोग जनाक्रोश के डर से राजनीति छोड़ रहे हैं या दूसरे राजनीतिक दलों में जगह तलाश रहे हैं। उन्होंने अगले चुनाव को 'महिला-युवा बनाम भाजपा' की लड़ाई बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed