{"_id":"6a64410434a05f50230eb376","slug":"video-road-accident-at-dilwan-on-the-chandigarh-dharamshala-highway-two-people-critically-injured-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर दिलवां में सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर दिलवां में सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल
चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपमंडल अंब के अंतर्गत दिलवां के समीप शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार शिवम अस्पताल ऊना में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचपी-08B-0001 नंबर की कार शिमला से धर्मशाला की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक सड़क किनारे वाहन रोककर कुछ देर के लिए फ्रेश होने के लिए उतर गया। इसी दौरान पीछे से चंडीगढ़ की ओर से आ रही ईको कार तेज रफ्तार में आकर खड़ी कार से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए और उसके सभी शीशे चकनाचूर हो गए। वहीं टक्कर से एंडेवर कार भी करीब 25 फीट आगे खिसक गई। बताया जा रहा है कि ईको कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जो चंडीगढ़ से आ रहे थे। हादसे में ईको कार में सवार दो लोगों की टांगें टूट गईं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शिवम अस्पताल, ऊना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।