{"_id":"6a644fd3a0965dcf9c08b82a","slug":"video-video-ayathhaya-ma-cataramasa-shanpr-cara-maha-taka-thama-rahaga-magalka-karaya-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में चातुर्मास शुरू, चार माह तक थमे रहेंगे मांगलिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में चातुर्मास शुरू, चार माह तक थमे रहेंगे मांगलिक कार्य
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से 25 जुलाई को चातुर्मास का शुभारंभ हो गया है । इसके साथ ही सनातन परंपरा के अनुसार अगले चार महीनों तक विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन सहित अन्य मांगलिक कार्य स्थगित रहेंगे। इस अवधि में साधु-संत अपने भ्रमण को विराम देकर एक ही स्थान पर निवास करेंगे। जप, तप, स्वाध्याय और धर्मोपदेश में समय व्यतीत करेंगे।
चातुर्मास का समापन 21 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी के साथ होगा, जिसके बाद पुनः शुभ कार्य प्रारंभ होंगे। चातुर्मास आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक साधना का विशेष काल माना जाता है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं, इसलिए इस अवधि में मांगलिक संस्कार नहीं किए जाते।
श्रद्धालु इस समय पूजा-पाठ, व्रत, दान, भजन, धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक उन्नति का प्रयास करते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण शर्मा बताते हैं कि चातुर्मास में भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व है। श्रावण मास के दौरान शिव अभिषेक, रुद्र जप और पूजन करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है, जबकि भगवान विष्णु की कृपा के लिए विष्णु सहस्रनाम, श्रीमद्भगवद्गीता और श्रीरामचरितमानस का नियमित पाठ करना चाहिए।
आचार्य प्रवीण के अनुसार चातुर्मास इंद्रिय संयम, सात्विक जीवन और धर्म साधना का पर्व है। इस दौरान क्रोध, असत्य, नशा और मांसाहार से दूर रहकर सेवा, दान और धार्मिक कार्यों में अधिक समय देना चाहिए। बृहस्पति के अस्त होने के कारण देवशयनी एकादशी से पहले ही शुभ मुहूर्तों पर विराम लग चुका है। अब देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जागरण के साथ विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए पुनः शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।