{"_id":"6a643c84ae5dcc5d510775e5","slug":"video-video-kamaral-palya-ralva-karasaga-btha-hana-sa-bcaca-karamacaraya-ka-lb-cakakara-lgana-paugdha-raha-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कमरौली-पलिया रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से बच्चों, कर्मचारियों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कमरौली-पलिया रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से बच्चों, कर्मचारियों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा
सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी होने के बाद कमरौली-पलिया रेलवे क्रॉसिंग अब भी बंद है। इसके चलते दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, किसानों और अन्य राहगीरों को आठ से दस किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर वैकल्पिक मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है।
क्रॉसिंग बंद होने का सबसे अधिक असर स्कूल समय में देखने को मिला। कई स्कूल बसों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ा, जिससे बच्चे देर से स्कूल पहुंचे। कुछ अभिभावक छोटे बच्चों को वापस घर ले गए। औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी और श्रमिक भी समय पर अपने कार्यस्थल नहीं पहुंच सके। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए भी लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी नहीं होने से कई वाहन चालक दोनों ओर पहुंचकर वापस लौटे। वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वहां भी आवागमन धीमा रहा। कुछ लोग जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक के नीचे से निकलने का प्रयास करते दिखाई दिए, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही।
रेलवे की इंजीनियरिंग और परिचालन विभाग की टीमें मौके पर बेपटरी वैगनों को हटाने और ट्रैक दुरुस्त करने में जुटी हैं। क्रॉसिंग बंद होने से पूरे क्षेत्र के आवागमन पर असर बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक मार्ग नहीं खुलता, तब तक हजारों लोगों को इसी तरह अतिरिक्त दूरी तय कर आवागमन करना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।