फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   11 players selected for the state-level competition.

Amethi News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 11 खिलाड़ी चयनित

Sun, 26 Jul 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
11 players selected for the state-level competition.
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चयनित ​खिलाड़ी व अन्य। स्रोत : स्थानीय
अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपदीय एवं मंडलीय राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 11 निशानेबाजों का चयन मेरठ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता में अयोध्या, सुल्तानपुर और अमेठी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



पिस्टल शूटिंग वर्ग में अयोध्या के आंशिक सिंह और अलीम जफर खान व अमेठी की प्रियांशी और फुजैल ने प्रदेश प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। वहीं, राइफल शूटिंग वर्ग में अमेठी के अखंड प्रताप सिंह, धैर्यवीर सिंह, अभिषेक, आदर्श, मन्नू और सुहानी सिंह तथा सुल्तानपुर के शिवा यादव का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ा सचिव परिक्रमा शंकर मिश्र, आयोजक ध्रुव राज सिंह, विजय सिंह चौहान, अजितेश सिंह, शारदा यादव, रेंज प्रभारी रुचि सिंह, निर्णायक जोगेश्वर दिवाकर, कोच उत्तम सिंह और महिला कोच प्रिया मिश्रा मौजूद रहीं। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed