{"_id":"6a6512914d9d12a0c504c549","slug":"aman-triumphs-in-javelin-throw-amethi-news-c-96-1-ame1002-171700-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाला फेंक में अमन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाला फेंक में अमन ने मारी बाजी
Sun, 26 Jul 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। स्रोत: विद्यालय प्रबं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी में शनिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन, शतरंज, भाला फेंक और गोला फेंक प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिखा ने प्रथम, संजली ने द्वितीय और जननी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में शुभम प्रथम और संजली द्वितीय रहीं। भाला फेंक में अमन ने पहला, शुभम ने दूसरा और जयकरन ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में साक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग में जयकरन प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय और अनुराग तृतीय रहे।
प्रधानाचार्य बबली ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा, खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं का संचालन सोनी और विद्यावती ने किया।