{"_id":"6a6512df781211021c07ae8f","slug":"fair-price-shop-dealers-rally-for-commission-hike-amethi-news-c-96-1-ame1002-171680-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कमीशन वृद्धि को लेकर लामबंद हुए कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कमीशन वृद्धि को लेकर लामबंद हुए कोटेदार
Sun, 26 Jul 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। कमीशन वृद्धि समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिले के कोटेदारों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। शनिवार को गौरीगंज तहसील सभागार में आयोजित कोटेदार संघ की बैठक में 28 जुलाई को लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन से राजभवन तक प्रस्तावित शांति मार्च को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने कोटेदारों से प्रदर्शन में शामिल होकर एकजुटता दिखाने की अपील की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से कमीशन वृद्धि सहित अन्य मांगें लंबित हैं। इसके कारण कोटेदारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मार्च निकाला जाएगा। जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी ने कहा कि सभी कोटेदार 28 जुलाई को सुबह 10 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचें।
कहा कि अधिक भागीदारी से संगठन की एकजुटता मजबूत होगी और मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद बढ़ेगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, जिला महामंत्री कृष्णकांत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक चंद्र कौशिक, तहसील अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी, तहसील उपाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, तहसील महामंत्री रविंद्र शुक्ला, सुरेश, मोहम्मद हाशिम, काली प्रसाद शुक्ल, शिवपूजन मिश्रा, हरिराम यादव और लक्ष्मीकांत शुक्ल आदि कोटेदार मौजूद रहे।