फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One lakh people endured a power crisis for 29 hours.

Amethi News: एक लाख लोगों ने 29 घंटे झेला बिजली संकट

Sun, 26 Jul 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
One lakh people endured a power crisis for 29 hours.
बाजारशुकुल। उमसभरी गर्मी के बीच 29 घंटे तक बिजली गुल रहने से महोना और बाजारशुकुल क्षेत्र के करीब एक लाख लोगों को परेशानी हुई। घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया, मोबाइल और ई-रिक्शा चार्ज कराने के लिए लोगों को दूसरे क्षेत्रों का सहारा लेना पड़ा। शनिवार सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे महोना से कठौरा के बीच 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से महोना और बाजारशुकुल उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। होटल संचालक रविंद्र मौर्य ने बताया कि दूध, पनीर, आइसक्रीम और मिठाइयां खराब हो गईं। किसान नेता हरिकेश तिवारी ने बताया कि लाइन में बार-बार फॉल्ट आने से धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्युत व्यवस्था के स्थायी समाधान की मांग की। उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले डाली गई केबल में अचानक फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने लगातार मरम्मत कर शनिवार सुबह सात बजे बिजली बहाल कर दी। स्थायी समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed