फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Death after falling from the roof under suspicious circumstances in Rajgir

Amethi News: राजगीर की संदिग्ध हालात में छत से गिरकर मौत

Sun, 26 Jul 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Death after falling from the roof under suspicious circumstances in Rajgir
फुरसतगंज। बड़ैला मजरे किशुनपुर केवई गांव में शुक्रवार रात एक राजगीर की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव घर के पीछे पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



मृतक छेद्दू (40) राजगीर का काम करता था। उसके पिता राम किशुन ने बताया कि छेद्दू शुक्रवार शाम भोजन के बाद छत पर सोने गया था। शनिवार सुबह वह बिस्तर पर नहीं मिला। परिजनों ने तलाश की तो घर के पीछे उसका शव मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नंद हौसिला यादव ने प्रारंभिक जांच में छत से गिरने से मौत की बात कही है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। छेद्दू की मौत से उसकी पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियां चाहत (12), राहत (11), चांदनी (9) और शिबी (3) पिता को याद कर बिलख रही हैं। पिता राम किशुन और भाई संजय भी गमगीन हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को ढाढ़स बंधा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed