{"_id":"6a644fda3b52ad53a002d596","slug":"video-video-ijanayaraga-kalja-caraha-para-cara-maha-ka-tarafaka-dayavarajana-lga-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर चार माह का ट्रैफिक डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर चार माह का ट्रैफिक डायवर्जन लागू
इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते चार महीने के लिए यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने रात 12 बजे के बाद नई व्यवस्था लागू कर दी, जबकि बुधवार सुबह से ही चौराहे और आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट किया गया।
नई व्यवस्था के तहत मड़ियांव फ्लाईओवर की ओर से आने वाले वाहन अब सीधे टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को सर्विस लेन से होकर फ्लाईओवर पर भेजा जा रहा है। डायवर्जन के दौरान ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद रहकर यातायात को सुचारु रूप से संचालित कर रही है।
निर्माण कार्य पूरा होने तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।