Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Protest against the opening of a beer bar in Krishna Colony, Tohana of Fatehabad; colony residents raised slogans
{"_id":"6a6442557ec99a624a0d4ed8","slug":"video-protest-against-the-opening-of-a-beer-bar-in-krishna-colony-tohana-of-fatehabad-colony-residents-raised-slogans-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में कृष्णा कॉलोनी में बीयर बार खोलने का विरोध, कॉलोनीवासियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में कृष्णा कॉलोनी में बीयर बार खोलने का विरोध, कॉलोनीवासियों ने की नारेबाजी
शहर के बाईपास स्थित कृष्णा कॉलोनी में बीयर बार खोलने की कोशिश को लेकर कॉलोनीवासी सड़कों पर उतर आए हैं। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और प्रशासन से लाइसेंस जारी न करने की मांग की है।
परिवारिक क्षेत्र है, बार नहीं खुलने देंगे
कृष्णा कॉलोनी की निवासी पूनम सोनी ने कहा कि यह पूरी तरह पारिवारिक इलाका है। यहां बहुएं, बेटियां और छोटे बच्चे रहते हैं। पहले से ही रोड के नज़दीक शराब ठेका होने से लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अगर यहां बार खुल गया तो शराब पीकर लोग आएंगे।
हमारी माताओं-बहनों और बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। आजकल का माहौल ठीक नहीं है, हम अपने बच्चों को असुरक्षित नहीं छोड़ सकते। महिला सुनीता ने कहा,बेटी सबकी सांझी होती है। हम कबूतर की तरह आंख बंद नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो धरना देंगे, रोड भी जाम करेंगे, लेकिन बार नहीं खुलने देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।