{"_id":"6a644fe1ce8aaa7ca60b8fe0","slug":"video-video-shakaraparava-ma-athhara-saugdhaka-bna-masabta-sakal-bcaca-sa-lkara-maraja-taka-hara-kaii-parashana-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शंकरपुरवा में अधूरी सड़क बनी मुसीबत, स्कूली बच्चों से लेकर मरीजों तक हर कोई परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शंकरपुरवा में अधूरी सड़क बनी मुसीबत, स्कूली बच्चों से लेकर मरीजों तक हर कोई परेशान
शंकरपुरवा प्रथम वार्ड में कुर्सी रोड से जाहिरपुर जाने वाले मार्ग से जुड़े मोहल्ले के लोग वर्षों से बदहाल सड़क की समस्या झेल रहे हैं। सीवर लाइन बिछने के करीब एक वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। ऐसे में बरसात के मौसम में पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चों को रोजाना इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि किसी की तबीयत अचानक बिगड़ जाए तो एंबुलेंस का घर तक पहुंचना भी चुनौती बन जाता है।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक करीब एक वर्ष पहले इस मार्ग पर सीवर लाइन डालने का कार्य पूरा हो गया था। इसके बाद मुख्य मार्ग से आगे लोगों के घरों के सामने तक सीमेंटेड आरसीसी सड़क का निर्माण करा दिया गया, लेकिन मोहल्ले के अंदर जाने वाला हिस्सा आज भी कच्चा पड़ा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मोहल्ले की सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।