{"_id":"6a63314dfcf3efe5040ed2e6","slug":"video-pathankot-municipal-corporation-sanitation-workers-raised-slogans-against-the-government-over-their-demands-and-burned-an-effigy-of-cm-bhagwant-mann-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पठानकोट नगर निगम का घेराव, सीएम पंजाब का जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पठानकोट नगर निगम का घेराव, सीएम पंजाब का जलाया पुतला
बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन ने नगर निगम पठानकोट का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद उक्त सभी यूनियन सदस्यों ने वाल्मीकि चौक में पंजाब प्रधान रमेश गिल कट्टों की अध्यक्षता में इक्ठ्ठा होकर सीएम पंजाब भगवंत मान का पुतला जलाया। वहीं, कोषाध्यक्ष सुदेश गिल और महासचिव राजेश कुमार ने आंदोलन का संचालन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ आरोप लगाते कहा कि बरनाला स्थित अपनी मांगों संबंधी शांतिपूर्वक धरने पर बैठे वाल्मीकि समाज की महिलाओं व सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया है। इस घटना से वाल्मीकि व सफाई कर्मचारी समाज में भारी रोष है। उन्होंने मांग की कि लाठीचार्ज में जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें तत्काल बर्खास्त सख्त कानूनी कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। दूसरी ओर ये भी चेतावनी दी कि अगर, जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस एक्शन ना हुआ तो सफाई कर्मचारी यूनियन और वाल्मीकि समाज पूरे पंजाब में युद्ध स्तर पर रोष जाहिर करेगा। जिससे निकलने वाले परिणामों की जिम्मेदार पंजाब सरकार की होगी। इस रोष प्रदर्शन के कारण बाजार में भारी जाम की स्थिति भी बनी रही। इस मौके रमेश कुमार पप्पू, दिनेश भट्टी, राजेश कुमार डॉक्टर, संजीत, विक्की मलिक, मनोज भट्टी, नरिंदर लवली, ड्राइवर यूनियन से सोहन, अमित चोपड़ा, रविंदर भट्टी तथा सीवरमैन यूनियन से राहुल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।