{"_id":"6a64f3b44dea8af2ab0e2553","slug":"video-medicinal-and-food-department-raids-khardauni-machinery-found-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: खरदौनी में औषधीय व खाद्य विभाग की छापेमारी, मशीन मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: खरदौनी में औषधीय व खाद्य विभाग की छापेमारी, मशीन मिली
मेरठ। लावड़ के खरदौनी गांव में शुक्रवार देर रात औषधीय विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने एक मार्केट पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से एक मशीन बरामद की, जबकि प्रतिष्ठान के संचालक को हिरासत में लेकर अपने साथ बागपत ले गई। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि यह कार्रवाई नकली दवाओं के निर्माण या उससे जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। छापेमारी देर रात तक चलती रही। हालांकि, कार्रवाई में शामिल अधिकारी फिलहाल मामले की विस्तृत जानकारी देने से बच रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विभाग इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकता है। पूर्व में भी संचालक नकली दवाओं के कारोबार के मामले में जेल जा चुका है। ड्रग इंस्पेक्टर संतोष ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक मशीन बरामद हुई है। इसके अलावा फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि दूसरी टीम संचालक को पूछताछ के लिए बागपत लेकर गई है। इस कार्रवाई के बाद शनिवार को दिनभर गांव में चर्चा का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।