{"_id":"6a649fe0095d629187071d90","slug":"video-ayathhaya-ma-ramall-ka-satata-para-bgalra-sa-aaii-kalkara-na-tha-manamahaka-nataya-parasatata-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रामलला की स्तुति पर बेंगलुरु से आईं कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रामलला की स्तुति पर बेंगलुरु से आईं कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में शनिवार को बंगलूरु (कर्नाटक) से आईं कलाकारों ने भगवान श्रीराम की स्तुति पर मनमोहक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
आल इंडिया म्यूजिक डांस आर्टिस्ट एसोसिएशन (पंजीकृत), बंगलूरु, कर्नाटक की इकाई भुवनेश्वरी नृत्यालय से पधारीं विदुषी भूमिकाश्री के नेतृत्व में 15 मातृशक्तियों ने सायं 3 बजे से श्रीराम स्तुति पर नृत्य प्रस्तुति प्रारंभ की। करीब दो घंटे तक चली प्रस्तुति में कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति और शास्त्रीय नृत्य शैली से भगवान श्रीराम के चरित्र और भक्ति का सुंदर चित्रण किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद सभी कलाकारों ने श्रीरामलला के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने राम परिवार तथा परकोटे में स्थित सभी मंदिरों में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार समय-समय पर अयोध्या आकर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से रामनगरी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊर्जा मिलती है तथा देश की विविध सांस्कृतिक विरासत का भी सुंदर संगम देखने को मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।