{"_id":"6a65aeeb06925eaa8e05f7d3","slug":"video-saparama-karata-ka-narathasha-para-naii-esaaaiita-gathata-ayathhaya-daaaiija-oura-esaesapa-shamal-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई एसआईटी गठित, अयोध्या डीआईजी और एसएसपी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई एसआईटी गठित, अयोध्या डीआईजी और एसएसपी शामिल
अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रदेश सरकार ने नई एसआईटी का गठन किया है। इसमें लखनऊ के आईजी किरण एस के अलावा अयोध्या के डीआईजी सोमेन बर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर को भी शामिल किया गया है। मालूम हो कि 13 जून को राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर प्रदेश सरकार ने पहली एसआईटी गठित की थी, जिसमें लखनऊ के मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत के अलावा आईजी किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन को शामिल किया गया था। इस टीम ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट भी सौंपी थी। 20 जुलाई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नई एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया था। 27 जुलाई को इसकी सुनवाई होनी है। इससे पहले ही प्रदेश सरकार ने नई एसआईटी गठित कर दी है। अब चढ़ावा चोरी की जांच तेजी से आगे बढ़ाने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।