{"_id":"6a64ea1ecae0c091f8079cf5","slug":"video-video-seven-players-selected-for-the-division-in-kabaddi-trials-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video कबड्डी ट्रायल्स में सात खिलाड़ी मंडल के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video कबड्डी ट्रायल्स में सात खिलाड़ी मंडल के लिए चयनित
शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में हथौड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय महिला कबड्डी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें सात खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल्स के लिए किया गया है।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि अनुष्का सिंह, प्राची, सदफ, मानसी, कुंती राठौर, शीतल एवं आलिया का चयन मंडल के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि मंडलीय चयन ट्रायल्स 28 जुलाई को डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली में आयोजित होंगे। यहां से चयनित मंडलीय टीम 6 से 8 अगस्त तक आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।