Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
The Transport Minister's residence in Ambala was surrounded and barricades were broken over demands.
{"_id":"6a649288c31acf335a0b9e2e","slug":"video-the-transport-ministers-residence-in-ambala-was-surrounded-and-barricades-were-broken-over-demands-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर रोडवेज कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, बेरिकेड्स तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर रोडवेज कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, बेरिकेड्स तोड़े
अंबाला। विभिन्न मांगों को लेकर सांझा मोर्चे के नेतृत्व में शनिवार को हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान जब अधिकारियों ने कर्मचारियों से ज्ञापन लेने का प्रयास किया, तो कर्मचारियों ने साफ इनकार कर दिया और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने माइक के जरिए अनिल विज को स्वयं ज्ञापन लेने के लिए कहा और इसके लिए आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया। जब मंत्री बाहर नहीं आए, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक तरफ पुलिस प्रशासन और दूसरी तरफ आक्रोशित रोडवेज कर्मचारी आमने-सामने आ गए। बेरिकेड्स तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त जद्दोजहद हुई।
गुस्साए कर्मचारियों ने पहली बेरिकेडिंग तोड़ दी और दूसरी बेरिकेडिंग हटाने का प्रयास करने लगे। यहां भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी जोर-आजमाइश हुई। हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर कर्मचारी शांत हुए और पीछे हटे। माहौल को देखते हुए आखिरकार परिवहन मंत्री अनिल विज खुद बाहर आए। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों की बातें सुनीं और उनसे ज्ञापन लिया। मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए अगले महीने बैठक करने और सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा का समय दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।