{"_id":"6a64226896d3e1baaf020266","slug":"video-video-lkhanauu-varanaesa-ralkhada-para-malgaugdha-ka-sata-vagana-patara-sa-utara-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे
लखनऊ–वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग पर खाद कारखाने जा रही मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए। हादसा सुबह पांच बजे के बाद हुआ। राहत की बात रही कि वैगन पलटे नहीं और बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रभावित हिस्से की घेराबंदी कर ट्रैक बहाली का काम शुरू कराया गया।
जानकारी के अनुसार मालगाड़ी इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग के लिए साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी। सिंदुरवा के पास अचानक उसके सात वैगन पटरी से उतर गए। चालक ने तत्काल ट्रेन रोक दी, जिससे स्थिति और गंभीर नहीं हुई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि साइडिंग ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते इंडोरामा उर्वरक इकाई में मालगाड़ियों की आवाजाही और खाद की लोडिंग फिलहाल प्रभावित हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।