Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Two friends found unconscious near a liquor shop; one has died

अमेठी: शराब ठेके के पास बेहोश मिले दो दोस्त, एक की मौत, दूसरे का चल रहा उपचार

Wed, 11 Nov 2026 07:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, जामो (अमेठी)
अमर उजाला नेटवर्क, जामो (अमेठी) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 11 Nov 2026 07:41 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों दोस्तों ने पहले शराब पी और फिर भोए स्थित कंपोजिट शराब ठेके से अंग्रेजी शराब ली। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई और वे ठेके के पास गिर पड़े। 

विज्ञापन
Amethi: Two friends found unconscious near a liquor shop; one has died
मृतक श्रीकांत उर्फ राजा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भोए स्थित कंपोजिट शराब ठेके के सामने मंगलवार को दो दोस्त बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सरमे गांव निवासी श्रीकांत उर्फ राजा (28) को मृत घोषित कर दिया। उनके दोस्त शनि सिंह (24) का उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी में अधिक शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव परीक्षण के बाद विसरा और ब्लड सैंपल सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


श्रीकांत की पत्नी गुंजन सिंह ने बताया कि उनके पति मंगलवार को अपराहृन करीब 2 बजे अपने दोस्त शनि सिंह के साथ भोए बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक दोनों वापस नहीं लौटे। इसके बाद शाम करीब 5 बजे फोन से जानकारी मिली कि पति और उनका दोस्त शराब ठेके के पास बेहोश पड़े मिले हैं, पुलिस उन्हें अस्पताल ले जा रही है। वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचीं तो पति की मौत हो चुकी थी। गुंजन का कहना है कि पति की मौत कैसे हुई, यह समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों दोस्तों ने पहले शराब पी और फिर भोए स्थित कंपोजिट शराब ठेके से अंग्रेजी शराब ली। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई और वे ठेके के पास गिर पड़े। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। वहां चिकित्सकों ने श्रीकांत को मृत घोषित कर दिया। शनि का उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद शव परीक्षण के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि अधिक शराब पीने से युवक की मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। श्रीकांत की मौत के पत्नी गुंजन सिह बहन रजनी सिंह का रो रो कर बुरा हाल है।बडे भाई विकास सिंह सेना में कार्यरत है। मौत की जानकारी पर घर आ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed