{"_id":"6a649a4a5d57c3e2e5013499","slug":"video-team-selected-for-inter-college-basketball-competition-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भोरंज: अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम का किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज: अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम का किया चयन
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय की टीम का चयन किया । इसके लिए आयोजित ट्रायल में करीब 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता, गति और खेल कौशल को परखा गया। चयनित खिलाड़ियों के लिए महाविद्यालय में नियमित रूप से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। अन्य खेलों के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पिछले वर्ष महाविद्यालय की टीम ने बास्केटबॉल पुरुष वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। इस वर्ष महाविद्यालय की बास्केटबॉल पुरुष वर्ग की टीम का कप्तान रजत ठाकुर और उपकप्तान गौरव को चुना गया है। महिला वर्ग में बसु को कप्तान और सानिया को उपकप्तान चुना गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने टीम को बधाई दी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।