{"_id":"6a649b9718c42448730211ad","slug":"video-wife-murders-husband-in-jaunpur-in-collusion-with-her-lover-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या ;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या ;video
जौनपुर जिले की बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही वार्ड नं आठ में शुक्रवार की रात पत्नी ने अपने मायके के प्रेमी के संग मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी- प्रेमिका के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुट गई है। भलुआही वार्ड नं आठ निवासी लालजी गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका 27 वर्षीय पुत्र चन्द्रीप रोज की भांति खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था। रात लगभग 11 बजे के बाद उसकी पत्नी बंदना अपने प्रेमी राजेश कुमार पुत्र हरीलाल निवासी गजाधरपुर थाना बदलापुर के साथ मिलकर गमछा से गला कसकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद दोनों भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही एसओ फूलचंद पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस मृतक के पिता की तहरीर पर दो के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। युवक की हत्या से परिजनो में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष फूलचन्द पांडेय ने बताया की प्रेम प्रसंग के चलते उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला दबाकर हत्या की है। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।