{"_id":"6ab4389e071372827501ed52","slug":"the-newly-admitted-students-of-the-law-college-were-encouraged-to-innovate-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-163496-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विधि महाविद्यालय के नव प्रवेशित छात्रों को नवाचार के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विधि महाविद्यालय के नव प्रवेशित छात्रों को नवाचार के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विधि विभाग में अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभाग के विधिवेत्ता सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. राजमणि मिश्रा ने नव प्रवेशित छात्रों को नवाचार के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने छात्रों से शोध कार्य पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा। बताया कि छात्र शोध पत्र को पढ़ें।
उन्होंने एलएलबी प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। छात्रों के मध्य नैतिक विचार व विधि संबंधी व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जीवन में मनुष्य को उच्च मुकाम पर पहुंचने के लिए सहजता, सरलता के साथ-साथ नैतिक गुण व स्वच्छ विचार का होना आवश्यक है।
इसके साथ-साथ भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण उपबंधों पर चर्चा की। विधि विभाग के प्रभारी प्रो. संतोष सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।